Follow Us:

ऊना की बेटी रुचि बनी ‘मिस रॉयल ब्यूटी’ पंजाब

रविंदर, ऊना |

पटियाला में रविवार को हुई मिस्टर एंड मिस रॉयल-2019 प्रतियोगिता में जिला ऊना के मलाहत निवासी रुचि भाटिया ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है। प्रतियोगिता मॉडलिंग के क्षेत्र में नामी निजी कंपनी की ओर से करवाई गई। इसमें हिमाचल, पंजाब सहित अन्य स्थानों से कई प्रतिभागी लड़के और लड़कियों ने भाग लिया। रुचि भाटिया ने दो स्पर्धाओं में बाजी मार इवेंट अपने नाम किया।

रुचि को बेस्ट हेयर का खिताब दिया गया। दूसरा टाइटल मिस ब्यूटी रॉयल पंजाब 2019 रहा। हालांकि इवेंट में रुचि फ‌र्स्ट रनरअप रही लेकिन अपनी प्रतिभा का कायल सभी को किया। रुचि ने इस सफलता का श्रेय पिता जीवन कुमार भाटिया और माता रोज बाला को दिया है। बताया पढ़ाई में उसने बीफार्मा की है जबकि वर्तमान में बद्दी में कंपनी में फार्मासिस्ट हैं। पांच साल से मॉडलिंग के क्षेत्र में है।