Categories: हिमाचल

बैंकॉक से ‘सिल्वर मेडल’ जीतकर लौटी एथलीट सीमा, DC ने किया सम्मानित

बैंकॉक से रजत पदक जीतकर लौटी एथलीट सीमा को डीसी कांगड़ा संदीप कुमार ने आज डीसी ऑफिस में सम्मानित किया। इस मौके उन्होंने सीमा के कोच केहर सिंह पटियाल को भी सम्मानित किया। भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) होस्टल धर्मशाला की एथलीट और चंबा जिला के रेटा गांव की रहने वाली सीमा को बधाई देते हुए डीसी ने कहा कि बैंकॉक में 3 हजार मीटर दौड़ प्रतियोगिता में रजत पदक जीतने वाली सीमा पर न केवल हिमाचल बल्कि पूरे देश को गर्व है।

उन्होंने उम्मीद जताई कि सीमा अपनी प्रतिबद्धता और समर्पण के बूते भविष्य में भी इसी प्रकार उपलब्धियां अर्जित कर देश का नाम रोशन करेंगी साथ ही अक्तूबर 2018 में अर्जेंटीना में होने वाले यूथ ओलंपिक में वह शीर्ष खिलाड़ी के रूप में उभर कर सामने आएंगी।

गौरतलब है कि सीमा ने बैंकॉक में पदक जीत कर अक्टूबर में अर्जेंटीना में होने वाले यूथ ओलंपिक में तीन हजार मीटर दौड़ की स्पर्धा में भाग लेना पक्का कर लिया है। इससे पहले भी सीमा अनेक राष्ट्रीय एवं अंतराष्ट्रीय स्पर्धाओं में पदक जीत कर हिमाचल एवं देश का नाम ऊंचा कर चुकी हैं।

Samachar First

Recent Posts

सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू की तबीयत फिर बिगड़ी, आईजएमसी में हुआ उपचार

Shimla: मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की तबीयत फिर बिगड़ी है। मंगलवार रात को उपचार करवाने…

4 hours ago

पालमपुर कृषि विवि की 112 हेक्टेयर भूमि को पर्यटन विभाग के नाम पर हस्तांतरित करने पर हाईकोर्ट की रोक

शिमला: चौधरी सरवण कुमार एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी पालमपुर की 112 हेक्टेयर लैंड को पर्यटन विभाग…

4 hours ago

उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल लाया गया विचाराधीन कैदी फरार

UNA: जिला कारागार बनगढ़ से उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल लाया गया विचाराधीन कैदी…

6 hours ago

लापता लेडीज ऑस्कर के लिए नामांकित

Chennai, Agencies: किरण राव की ‘लापता लेडीज’ को ऑस्कर पुरस्कार 2025 के लिए भारत…

7 hours ago

हिमाचल में किसानों को 50 प्रतिशत सब्सिडी पर 1100 में मिलेंगे साइकल-हल

Hamirpur:  प्रदेश में किसानों को 50 प्रतिशत सब्सिडी पर साइकल-हल प्रदान किए जाएंगे। 2200…

8 hours ago

संजौली कॉलेज में SFI कार्यकर्ताओं और पुलिस बल में धक्का- मुक्की

Shimla: 6 छात्र नेताओं के निष्कासन का मामला तूल पकड़ गया है। तनाव बढ़…

9 hours ago