Categories: हिमाचल

ग्रामीण बेरोजगारों को मिले प्राकृतिक कृषि का प्रशिक्षणः राज्यपाल

राज्यपाल आज राजभवन में सुभाष पालेकर प्राकृतिक कृषि परियोजना के अधिकारियों के साथ विचार-विमर्श करते हुए राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने कहा कि राज्य में प्राकृतिक कृषि को व्यापक स्वरूप प्रदान करने के लिए प्रशिक्षण केंद्र स्थापित करने और प्राकृति उत्पाद के लिए विपणन व्यवस्था सुचारू बनाने की आवश्यकता पर बल दिया है।

उन्होंने कहा कि प्राकृतिक कृषि को व्यापक स्तर पर प्रोत्साहित करने के लिए यह जरूरी है कि ग्रामीण क्षेत्रों के पढ़े-लिखे बेरोजगारों को प्रशिक्षित किया जाए, जो किसानों को प्रशिक्षण देंगे। उन्होंने कहा कि इन प्रशिक्षित युवाओं को प्रमाणपत्र देकर प्रोत्साहित किया जा सकता है। साथ ही, इनके लिए कुछ प्रोत्साहन राशि भी प्रस्तावित की जा सकती है। उन्होंने कहा कि ऐसे गांव और पंचायतों को चिन्हित किया जाना चाहिए, जहां पूरी तरह से हर परिवार प्राकृतिक कृषि को अपना रहा है।

राज्यपाल ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य में करीब 55 हजार किसान प्राकृतिक कृषि कर रहे हैं, और 2 हजार 579 हैक्टेयर क्षेत्र इसके तहत लाया जा चुका है। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के दौरान लोग अपने स्वस्थ्य के प्रति ज्यादा सजग हुए हैं। प्राकृतिक उत्पाद का बाजार बहुत बड़ा होने वाला है। उन्होंने कृषि और बागवानी विभागों को साथ मिलकर इस दिशा में कार्य करने के लिए कहा, जिससे किसानों की आय दोगुनी करने में मदद मिलेगी।

इस अवसर पर, सुभाष पालेकर प्राकृतिक कृषि परियोजना निदेशक राकेश कंवर ने कार्य योजना की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इस कृषि पद्धति के तहत 72 हजार किसानों को प्रशिक्षित किया जा चुका है और प्रदेश की 2 हजार 934 पंचायतों तक पहुंच सुनिश्चित बनाई गई है। परियोजना के कार्यकारी निदेशक डॉ राजेश्वर चन्देल ने प्राकृतिक कृषि पर प्रस्तुतिकरण भी दिया।

Samachar First

Recent Posts

विक्रमादित्य की चेतावनी: कंगना माफी मांगें, वरना मानहानि का सामना करें

Shimla: मंडी से सांसद कंगना रनौत के बयान पर मंत्री विक्रमादित्य सिंह पलटवार किया…

2 hours ago

सामान्य से 3.2 डिग्री अधिक तापमान, 26 तारीख से बारिश की उम्मीद

Shimla: प्रदेश में बीते 3 दिन से सूरज चमक रहा है। इससे सितंबर माह…

3 hours ago

शिमला-बिलासपुर हाईवे पर भूस्खलन, यातायात प्रभावित

Solan: शिमला-बिलासपुर राष्ट्रीय राजमार्ग-205 पर दाड़लाघाट के कराड़ाघाट के समीप साफ मौसम में ही पहाड़ी…

4 hours ago

PCC Meeting: सीएम की उपस्थिति पर संशय, डिप्टी सीएम नहीं होंगे

Shimla:कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी कुछ ही देर में कांग्रेस भवन में…

4 hours ago

शिमला में छुट्टियां बीताकर सोनिया और राहुल लौटे, अब दिल्ली की राह

Shimla: हिमाचल की राजधानी शिमला के मशोबरा में छुट्टियां बीताकर आज सुबह सोनिया गांधी और…

5 hours ago

सितम्बर 23 का राशिफल, क्या कहती हैं आपकी राशि?

आज का राशिफल 23 सितम्बर 2024 , सोमवार मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू,…

5 hours ago