Follow Us:

मुंबई से मंडी पहुंचे सलमान की बहन और जीजा के लिए गए सैंपल, 15 जून को गुपचुप तरीके से पहुंचे थे मंडी

बीरबल शर्मा |

सलमान खान की मुंहबोली बहन सिने स्टार पंडित सुख राम के पोते और पूर्व मंत्री अनिल शर्मा के बेटे आयुष का कोरोना सैंपल लिया गया है। इसकी रिपोर्ट अभी नहीं आई है। ये आठ दिन पहले ही मुंबई से चुपचाप मंडी पहुंचे थे और घर में ही रह रहे हैं। प्रशासन द्वारा उन्हें होम क्वारंटीन किया गया है। नियमानुसार गृह संगरोध में रहते हुए आठवें दिन इनके सैंपल लिए जाने जरूरी थे जो मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने लिए।  बताया जा रहा है कि गत 15 जून को यह परिवार गुपचुप तरीके से मंडी पहुंचा है। हालांकि प्रशासन को इस बात कर जानकारी थी कि यह परिवार मुंबई से मंडी पहुंच चुका है। इनके मंडी पहुंचने पर उन्हें प्रशासन द्वारा होम क्वारंटीन किया गया है।

जानकारी के अनुसार मुंबई से सलमान खान की बहन अर्पिता अपने पति आयुष शर्मा और दो बच्चों के साथ हिमाचल के मंडी पहुंचकर होम क्वारंटीन हो गई हैं। कुछ दिन पहले प्रशासन की मंजूरी से गुपचुप तरीके से इन्हें हेलीकॉप्टर के माध्यम से मंडी लाया गया।

बता दें कि सलमान की बहन अर्पिता खान की शादी पूर्व केंद्रीय संचार मंत्री सुखराम के पोते और पूर्व कैबिनेट मंत्री अनिल शर्मा के बेटे आयुष के साथ हुई है। बताया जा रहा है कि अर्पिता परिवार के साथ अनिल शर्मा के नए मकान में रह रही हैं। मामले की पुष्टि करते हुए उपायुक्त मंडी ऋगवेद ठाकुर ने बताया मुंबई से यह परिवार को 15 जून को लौटा है। उन्हें परिवार सहित होम क्वारंटीन किया गया है।