Categories: हिमाचल

मुंबई से मंडी पहुंचे सलमान की बहन और जीजा के लिए गए सैंपल, 15 जून को गुपचुप तरीके से पहुंचे थे मंडी

<p>सलमान खान की मुंहबोली बहन सिने स्टार पंडित सुख राम के पोते और पूर्व मंत्री अनिल शर्मा के बेटे आयुष का कोरोना सैंपल लिया गया है। इसकी रिपोर्ट अभी नहीं आई है। ये आठ दिन पहले ही मुंबई से चुपचाप मंडी पहुंचे थे और घर में ही रह रहे हैं। प्रशासन द्वारा उन्हें होम क्वारंटीन किया गया है। नियमानुसार गृह संगरोध में रहते हुए आठवें दिन इनके सैंपल लिए जाने जरूरी थे जो मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने लिए।&nbsp; बताया जा रहा है कि गत 15 जून को यह परिवार गुपचुप तरीके से मंडी पहुंचा है। हालांकि प्रशासन को इस बात कर जानकारी थी कि यह परिवार मुंबई से मंडी पहुंच चुका है। इनके मंडी पहुंचने पर उन्हें प्रशासन द्वारा होम क्वारंटीन किया गया है।</p>

<p>जानकारी के अनुसार मुंबई से सलमान खान की बहन अर्पिता अपने पति आयुष शर्मा और दो बच्चों के साथ हिमाचल के मंडी पहुंचकर होम क्वारंटीन हो गई हैं। कुछ दिन पहले प्रशासन की मंजूरी से गुपचुप तरीके से इन्हें हेलीकॉप्टर के माध्यम से मंडी लाया गया।</p>

<p>बता दें कि सलमान की बहन अर्पिता खान की शादी पूर्व केंद्रीय संचार मंत्री सुखराम के पोते और पूर्व कैबिनेट मंत्री अनिल शर्मा के बेटे आयुष के साथ हुई है। बताया जा रहा है कि अर्पिता परिवार के साथ अनिल शर्मा के नए मकान में रह रही हैं। मामले की पुष्टि करते हुए उपायुक्त मंडी ऋगवेद ठाकुर ने बताया मुंबई से यह परिवार को 15 जून को लौटा है। उन्हें परिवार सहित होम क्वारंटीन किया गया है।</p>

Samachar First

Recent Posts

दुबई में सोलन,सुबाथू ,चायल औ डगशाई के नाम से चलने वाले जहाजों के कप्‍तान हिमांशु नहीं रहे

  42 साल के कैप्‍टन की कतर में हार्ट अटैक से हुई मौत मर्चेंट नेवी…

11 hours ago

Breaking: सोलन में भी क्‍यूएफएक्‍स कंपनी ने फोरेक्‍स ट्रेडिंग की आड़ में लोगों से करोड़ों ठगे, मामला दर्ज

  अभी तक 50 लाख की धोखाधड़ी का खुलासा करोड़ों के गोलमाल का अंदेशा मंडी…

13 hours ago

माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव शुरू,उप मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ

  Una: उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने गुरुवार को तीन दिवसीय माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव…

14 hours ago

विक्रमादित्‍य ने हटाई पोस्‍ट, अवस्थी बोले-निजी बयान , शुक्‍ला की सफाई ऐसा कोई आदेश नहीं

Shimla: हिमाचल प्रदेश में स्ट्रीट वेंडर्स की पहचान को लेकर कैबिनेट मंत्री विक्रमादित्य सिंह के…

14 hours ago

सरकार, प्रदेश में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध करवाने को दृढ़ संकल्प : यादविंदर  गोमा

  खैरा अस्पताल में स्वास्थ्य उपकरण खरीदने को दिए 5 लाख सीएचसी खैरा की रोगी…

15 hours ago

धर्मशाला कालेज में पांच करोड़ से बनेगा कन्वेंशन सेंटर: बाली

राष्ट्र स्तरीय कार्यक्रमों के आयोजन के लिए मिलेगी बेहतर सुविधा टूरिज्मों त्रिगर्त कार्निवाल में सुरीली…

15 hours ago