Categories: हिमाचल

संगड़ाह: बीडीसी और जिला परिषद अध्यक्ष की सीट जीतकर भाजपा ने कांग्रेस के गढ़ में लगाई सेंध

पंचायत समिति अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के पद तथा जिला परिषद वार्ड संगड़ाह में जीत दर्ज कर भाजपा ने कांग्रेस के इस गढ़ में सेंधमारी करने में कामयाबी हासिल की। शुक्रवार को जहां मेलाराम शर्मा बीडीसी अध्यक्ष चुने गए, वहीं शनिवार को भाजपा ने जिला परिषद अध्यक्ष पर पद भी संगड़ाह वार्ड की सदस्य सीमा कनयाल को बिठाया। गौरतलब है कि, जिला परिषद वार्ड संगड़ाह स्थानीय विधायक तथा कांग्रेस मंडल अध्यक्ष का ग्रह क्षेत्र होने के चलते यहां भाजपा के लिए जीत आसान नहीं थी। भाजपा नेता रूप सिंह, प्रताप तोमर, प्रताप सिंह व नारायण सिंह आदि द्वारा लगातार इस जिला परिषद सीट को जीतने की कामयाब कोशिश की गई।

सूत्रों के अनुसार भाजपा द्वारा कांग्रेस विधायक के ग्रह क्षेत्र संगड़ाह अथवा रेणुकाजी को जिला परिषद अध्यक्ष पद एक सियासी रणनीति के तहत दिया गया है। क्षेत्र को कांग्रेस का गढ़ इसलिए कहा जाता है, क्योंकि यह हिमाचल के मुख्यमंत्री विधानसभा चुनाव क्षेत्र यहा हैं तथा अब तक केवल एक बार यहां से भाजपा उम्मीदवार विधायक चुने जा सके हैं। दूसरी बार क्षेत्र से कांग्रेस के टिकट पर विधायक चुने गए विनय कुमार के पिता डॉ प्रेम सिंह यहां से 6 बार विधायक रह चुके हैं तथा रेणुकाजी में एक-एक बार जनता पार्टी व जनता पार्टी के एमएलए रहे हैं। कांग्रेस के बीडीसी, पंचायत व जिला परिषद चुनाव में बड़ी कामयाबी के बाद अब भाजपाई 2022 के विधानसभा चुनाव को जीतने की भी दावे कर रहे हैं। उधर राजनीतिक जानकारों के अनुसार पिछले 2 विधानसभा चुनाव में यहां भाजपा की हार का मुख्य कारण गुटबाजी अथवा भीतरघात रहा है।

संगड़ाह वार्ड को पहली बार मिला जिला परिषद अध्यक्ष पद

जिला परिषद वार्ड संगड़ाह की सदस्य सीमा देवी कन्याल के अध्यक्ष चुने जाने पर भाजपाइयों ने संगड़ाह में लड्डू बांटकर जीत का जश्न मनाया। इस दौरान बस अड्डा बाजार में भाजपाइयों द्वारा प्रदेश सरकार, भाजपा तथा सीमा कनयाल के समर्थन में जमकर नारेबाजी की गई। गौरतलब है कि, पहली बार संगड़ाह वार्ड से जिला परिषद अध्यक्ष चुना गया, हालांकि इससे पूर्व विकास खंड संगड़ाह के नौहराधार व ददाहू वार्ड के सन्नी राम चौहान, राजेंद्र ठाकुर व मंजू शर्मा जिला परिषद अध्यक्ष रह चुके हैं।

गौरतलब है कि, संगड़ाह वार्ड स्थानीय विधायक तथा कांग्रेस मंडल अध्यक्ष का ग्रह क्षेत्र होने के चलते यहां भाजपा के लिए जीत आसान नहीं थी। सीमा कन्याल द्वारा अपने कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार लता भारद्वाज को 2447 मतों से हराया गया। शुक्रवार को संगड़ाह में बीडीसी अध्यक्ष की हाट सीट पर भी कब्जा किए जाने के बाद शनिवार को सीमा भारद्वाज के जिला परिषद अध्यक्ष बनने के चलते भाजपाई काफी उत्साहित है।

Samachar First

Recent Posts

मुश्किल में हिमाचल की जनता: बिजली-पानी के बाद अब केंद्र ने की सस्ते राशन में कटौती

Shimla: एक तरफ जहां हिमाचल में कांग्रेस सरकार बिजली की दरें बढ़ाकर और ग्रामीण…

3 hours ago

आज का राशिफल: 24 सितंबर 2024, जानें आपके लिए कैसा रहेगा मंगलवार

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) आज आपका दिन अच्छा…

4 hours ago

धर्मशाला में 29 से वन विभाग की राज्य स्तरीय स्पोर्ट्स और ड्यूटी मीट

सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी होगा आयोजन Dharamshala: जिला मुख्यालय धर्मशाला में 25वीं स्टेट लेवल…

4 hours ago

ग्रीन एनर्जी प्रोजेक्ट में बड़ा घोटाला, विक्रम सिंह ठाकुर का बड़ा दावा

स्कैम की जांच करवाए, नहीं तो भाजपा करेगी बड़े आंदोलन का आगाज धर्मशाला। पूर्व उद्योग…

4 hours ago

रेणुका विधानसभा क्षेत्र को उप मुख्यमंत्री का तोहफा, 2.40 करोड़ के विकास कार्यों का शुभारंभ

नाहन। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज जिला सिरमौर के श्री रेणुका जी विधान सभा…

19 hours ago

जानें कौन सी योजना देगी 1% ब्याज पर 20 लाख का शिक्षा ऋण

Shimla: डॉ. वाईएस परमार ऋण योजना को सुक्‍खू सरकार ने विस्‍तार दिया है। योजना…

19 hours ago