<p>हिमाचल डीजीपी एसआर मरडी सेवानिवृत्त होने वाले हैं। उनकी जगह प्रधान सचिव संजय कुंडू का प्रदेश पुलिस का नया मुखिया बनाना लगभग तय माना है। ऐसे में मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव की कुर्सी खाली हो रही है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के प्रधान सचिव के लिए लॉबिंग तेज हो गई है। संजय कुंडू की जगह लेने के लिए प्रदेश के आधा दर्जन अधिकारियों के नाम लिए जा रहे हैं। इनमें आरडी धीमान, रजनीश कुमार, जे.सी. शर्मा दिवेश कुमार ओर डीसी शिमला अमित कश्यप का नाम सबसे ऊपर है।</p>
<p>यदि बड़ा फेरबदल नहीं हुआ तो मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव के रूप में उक्त किसी अधिकारी की लॉटरी लग सकती है। वैसे तो वरीयता के आधार पर आरडी धीमान का नाम सबसे ऊपर है। लेकिन मुख्यमंत्री की पसंद पर निर्भर करेगा कि किसको प्रधान सचिव बनाया जाना है। 31 मई को डीजीपी सेवानिवृत्त हो रहे हैं। ऐसे में नई मुख्य सचिव के लिए लॉबिंग जोरों पर हैं। अब राजनीतिक गलियारों में मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है।</p>
Dharamshala: धर्मशाला के सिंथेटिक ट्रैक में आयोजित 25वीं राज्य स्तरीय वन खेलकूद एवं ड्यूटी…
Dharamshala: हिंदू धर्म में शारदीय नवरात्रि को नौ दिवसीय उत्सव के रूप में मनाया…
New Delhi: केंद्र सरकार ने प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित राज्यों की सहायता के लिए…
Shimla: बिजली उपभोक्ता अब बिजली संभल कर ही जलाएं। यदि माह में 300 यूनिट…
शिमला: पेंशन पर हिमाचल में सियासत गरमा गई है। पहली तारीख को पेंशन का…
Shimla: 1974 से हिमाचल प्रदेश में अपना सफर शुरू करने वाली एचआरटीसी आज 50…