हिमाचल

धर्मशाला के चेतडू, कांगड़ा के समेला, योल के धलूं में रोपे पौधे

सुनील उपाध्याय एजुकेशनल ट्रस्ट व विकासार्थ विद्यार्थी जिला कांगड़ा जिला ने शाहपुर के पैहड़,कांगड़ा के समेला और धर्मशाला के चेतडु में 3 दिन में रोपे 2000 पौधे। इस पौधारोपण अभियान में समाज के प्रत्येक वर्ग व शिक्षण संस्थान से विद्यार्थियों को एकत्रित करके पौधारोपण किया गया।

अभाविप जिला कांगड़ा के जिला संयोजक जितेंद्र सिंह ने बताया कि विकासार्थ विद्यार्थी हर वर्ष वृक्षारोपण जैसे कार्यक्रम करती रहती है व इस वर्ष सुनील उपाध्याय एजुकेशनल ट्रस्ट के साथ मिल कर के जिला में वृक्षारोपण का अभियान लिया था।उन्होंने बताया कि सुनील उपाध्याय एजुकेशनल ट्रस्ट पिछले 6 वर्षों से समाज में सामाजिक कार्य कर रहा है।

पौधारोपण के बाद तैयार वन,एक प्राकृतिक वायुमंडलीय शोधक के रूप में कार्य करते हैं।जलवायु, मृदा अपरदन को रोकने और प्रदूषण को नियंत्रित करने में मदद करते हैं।जैव विविधता के प्रबंधन द्वारा स्थिरता में मदद करते है।लोगों को रोजगार लाभ प्रदान करते हैं।

वन पर्यावरण का एक महत्वपूर्ण पहलू है और ग्रीनहाउस गैसों का एक भंडार भी है।वन के सौंदर्य मूल्य भी हैं।हमें वनों से विभिन्न प्रकार के लकड़ी के उत्पाद भी प्राप्त होते हैं। इसके अलावा, वे वायु में प्रदूषकों को हटाने में भी सहायक होते हैं, इस प्रकार वायु प्रदूषण को कम करने में वन अहम भूमिका निभाते हैं।

आज हम देख रहे हैं कि पिछले बीते वर्ष और इस वर्ष भी बरसात के मौसम में जगह जगह जन व धन दोनों का नुकसान देखने को मिला है। प्रकृति का यह भयंकर रूप कहीं न कहीं हमारे लिए चेतावनी है।

जलवायु परिवर्तन हो रहा है इसे रोकेने हेतु सभी को जागरूक होने की आवश्कता है जिस कड़ी में विकासार्थ विद्यार्थी एवं सुनील उपाध्याय एजुकेशन ट्रस्ट अग्रणी पंक्ति में कार्य कर रहा है।

प्रकृति में संतुलन बनाए रखने के लिए तथा अपने आस-पास के वातावरण को स्वच्छ बनाए रखने के लिए पेड़-पौधे लगाना बहुत ज़रूरी है।पौधों के माध्यम से प्रकृति सभी प्राणियों पर अनंत उपकार करती है।जैसा वातावरण हमारे पूर्वजों से हमे मिला है वैसा ही वातावरण हमारी आने वाली पीढ़ियों को देना हमारा दायित्व है।

सुनील उपाध्याय एजुकेशनल ट्रस्ट व विकासार्थ विद्यार्थी आने वाले‌ समय में भी समाज को साथ लेते हुए ऐसे कार्यक्रम व‌ गतिविधियां करती रहेगी जिससे हमारा पर्यावरण सुरक्षित एवं सरंक्षित रहे।
इसी कड़ी में सुनील उपाध्याय एजुकेशन ट्रस्ट व विकासार्थ विद्यार्थी जिला कांगड़ा ने दो दिनों में जिला कांगड़ा के विभिन्न स्थानों पर 2000 पौधे रोपे.

जिसमें शाहपुर के पैहड़ में पौधारोपण किया गया पौधारोपण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कमल शर्मा,विशिष्ट अतिथि प्रोफ़ेसर सुमन शर्मा,विशेष उपस्थिति तारा देवी व कार्यक्रम अध्यक्ष कावेश चौहान रहे।

धर्मशाला के चेतरू में हुए पौधारोपण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्री सुनील दत्त, विशिष्ट अतिथि आकाश नेगी व कार्यक्रम अध्यक्ष आनंद शर्मा रहे।

कांगड़ा के समेला हुए पौधारोपण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि स्थानीय वनरक्षक मनीष भारद्वाज विशिष्ट अतिथि जितेंद्र सिंह रहे।

योल के धलूं में हुए पौधारोपण कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि HPCA के निदेशक संजय शर्मा, विशिष्ट अतिथि शक्ति शर्मा, कार्यक्रम अध्यक्ष विशाल सूद रहे।

इस अभियान में जिला के विभिन्न महिला मंडलों, युवक मंडलों, गैर सरकारी संस्थाओं, विभिन्न विद्यालयों/महाविद्यालयों के छात्रों NCC, NSS आदि संस्थाओं के स्वयंसेवीओ ने भागीदारी निभाई।

Kritika

Recent Posts

बिझडी बाजार में कार और स्कूटी में टक्‍कर, मचा बवाल

  Hamirpur: उपमंडल बड़सर के बिझडी बाजार में उस समय अफरा तफरी का माहौल बन…

6 hours ago

Kangana Ranaut: सत्ता पाने के लिए देश के विभाजन से भी नहीं हिचकिचाते राहुल गांधी

  Mandi:खड्गे और जेपी नड्डा की पत्रवार के बीच मंडी से भाजपा सांसद और एक्‍ट्रेस…

6 hours ago

राजनीति में घुला जहर, पीएम रखें पद की गरिमा: प्रियंका

Shimla: शिमला में छुट्टियां बिता रहीं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने शुक्रवार को…

6 hours ago

राजनीति में घुला जहर, पीएम रखें पद की गरिमा: प्रियंका

  Shimla: शिमला में छुट्टियां बिता रहीं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने शुक्रवार…

6 hours ago

Uttar Pradesh: जमानत पर रिहा दुष्कर्म के आरोपी ने पीड़िता की गोली मारकर हत्या की

UP: दुष्कर्म का आरोपी और जमानत पर जेल से बाहर आए एक व्यक्ति ने दुष्कर्म…

6 hours ago

पेंशनरों की मांगों पर मुख्यमंत्री को ज्ञापन, सुधार की गुहार

  Nahan/Hamirpur: राज्‍य कार्यकारिणी के आह्वान पर अपनी मांगों को पेंशनरों ने जिला मुख्‍यालयों में…

7 hours ago