Follow Us:

शिमला की सरोज शर्मा ने किया देश और प्रदेश का नाम रोशन

पी. चंद, शिमला |

राजधानी शिमला के टूटू की रहनी वाली सरोज शर्मा ने देश और प्रदेश का नाम रोशन किया है। पंजाब के जालंधर में आयोजित बीयूटी पीजेंट प्रतियोगिता 2019 में सरोज शर्मा ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। प्रतियोगिता में सरोज ने फर्स्ट रनरअप का स्थान हासिल कर यूनाइटेड नेशन का मिस गुडविल अम्बेसडर का खिताब अपने नाम किया।

सरोज शर्मा अब फरवरी 2020 में अंतराष्ट्रीय स्तर पर जर्मनी और फिलीपींस में होने वाली प्रतिस्पर्धा में भारत का प्रतिनिधित्व करेगी। इस प्रतियोगिता में 30 देशों के प्रतिभागियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में 10 राउंड हुए जिसमें स्पोर्ट्स, कॉस्च्यूम, कुकिंग, इनटरव्यू राउंड से होकर प्रतिभागियों को गुजरना पड़ा। सरोज शर्मा ने आर्मी स्कूल जतोग से बाहरवीं, बीड्स से ग्रैजुएशन जबकि प्रदेश विश्व विद्यालय से एमए की पढ़ाई की है।