Categories: हिमाचल

जंगलों के संरक्षण और हरित आवरण को बढ़ाने के लिए अनेक योजनाएं आरंभ: सरवीण चौधरी

<p>शहरी विकास, आवास एवं नगर नियोजन मंत्री सरवीण चौधरी आज शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के कुरेला में वन विभाग द्वारा आयोजित पौधरोपण कार्यक्रम के अवसर पर बतौर मुख्यातिथि शिरकत करते हुए। सरवीण चौधरी ने कहा कि प्रदेश के सदाबहार, घने जंगल यहां की शान हैं। जंगलों के संरक्षण और हरित आवरण को बढ़ाने के लिए सरकार ने अनेक योजनाएं शुरू की गई हैं। वनों को रोजगार और आजीविका का साधन बनाने का प्रयास किया जा रहा है।</p>

<p>इस मौके उन्होंने स्वयं पौधरोपण किया। उनके साथ गांव के लोगों और अधिकारियों ने भी औषधीय पौधे रोपित किये। पौधरोपण अभियान में प्रदेशभर में करीब एक करोड़ पौधे तथा धर्मशाला वृत में 12 लाख पौधे लगाए जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसी कड़ी में शाहपुर में 5 हैक्टेयर में 2500 पौधे लगाए जाएंगे। सरवीण चौधरी ने कहा कि प्रदेश सरकार प्रदेश में पौधारोपण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सरकार ने नई योजनाएं आरम्भ की हैं जिनमें विद्यार्थी वन मित्र योजना, सामुदायिक वन संवर्द्धन योजना, वन समृद्धि जन समृद्धि योजना के अतिरिक्त चीड़ की पत्तियों पर आधारित नए उद्योग स्थापित करने, वन रक्षकों को हथियार उपलब्ध करवाना और वृक्षारोपण प्रक्रिया में बेहतरीन योगदान के लिए स्थानीय समुदायों को पुरस्कृत करना शामिल है।</p>

<p>&nbsp;उन्होंने कहा कि इसके साथ ही लोगों को वृक्षारोपण की प्रक्रिया से जोड़ने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार ने एक बूटा बेटी के नाम योजना भी शुरू की है। आम जनता को स्वयं भी वृक्षारोपण और वन सम्पदा के संरक्षण के लिए प्रेरित किया जाना चाहिए। शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के तहत सितम्बर 2019 से मार्च 2020 तक पैदा हुई 1488 बेटियों को 5 पौधे, 5 ट्री-गार्ड औऱ 20 किलो खाद उनके घर तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है।</p>

<p>&nbsp;</p>

Samachar First

Recent Posts

NPS कर्मचारियों को बड़ी राहत, 12% महंगाई भत्ता जारी करने के आदेश

NPS employees Himachal DA update: हिमाचल प्रदेश सरकार ने राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली (एनपीएस) के तहत…

4 hours ago

Himachal: केंद्र से 1,479 करोड़ की अग्रिम किस्त, रफ्तार पकड़ेगा विकास

Festive financial boost for Himachal:  वित्तीय संकट से जूझ रहे हिमाचल प्रदेश को केंद्र सरकार…

5 hours ago

Sirmour News: यमुना शरद महोत्सव में जस्सी और बब्बल मचाएंगे धमाल

Yamuna Sharad Festival 2024: नगर निगम पांवटा साहिब द्वारा आयोजित ‘यमुना शरद महोत्सव’ इस वर्ष…

9 hours ago

Kangra News: नकाबपोश ने दसवीं की छात्रा पर किया नुकीले हथियार से हमला

Masked Attacker Injured Schoolgirl: कांगड़ा के रक्‍कड़ में  एक दसवीं कक्षा की छात्रा पर अज्ञात…

9 hours ago

Hamirpur News: जिला स्तरीय एथलेटिक्स मीट शुरू, 220 खिलाड़ी दिखा रहे दम

District Athletics Meet:  गुरुवार दोपहर को हमीरपुर के सिंथेटिक ट्रैक पर जिला स्तरीय एथलेटिक्स मीट…

9 hours ago

8 घंटे की दंडवत यात्रा कर श्रद्धालु पहुंचे मां बाला सुंदरी के दरबार

  Prostration Journey to Mata Bala Sundari: हरियाणा के करनाल से श्रद्धालुओं का एक जत्था…

10 hours ago