हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय में नए कुलपति की नियुक्ती हुई है। प्रोफेसर सत प्रकाश बंसल को हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय का कुलपति बनाया गया है। इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी गई है।

सत प्रकाश बंसल इससे पहले हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर में बतौर कुलपति कार्यरत थे। उनका कार्यकाल इस साल पूरा हो गया था, लेकिन प्रदेश सरकार ने उनकी सेवाओं को एक साल के लिए और बढ़ा दिया था। अब केंद्रीय मंत्रालय ने उन्हें केंद्रीय विश्वविद्यालय हिमाचल प्रदेश का कुलपति नियुक्त किया है।

बता दें कि केंद्रीय विश्वविद्यालय में अप्रैल महीने से कुलपति का पद खाली चल रहा है। जिसके बाद से रोशन लाल शर्मा को कार्यकारी कुलपति नियुक्त किया गया था। अब सत प्रकाश बंसल की नियुक्ति के साथ ही रोशन लाल को कार्यकारी कुलपति के पद से मुक्त कर दिया जाएगा।

नवीन तकनीक और प्रौद्योगिकी से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहे कदम Kangra: उपयुक्त प्रौद्योगिकी केन्द्र…
Himachal: हिमाचल प्रदेश में होने जा रही विशेष पुलिस कांस्टेबल भर्ती की लिखित परीक्षा में…
मंडी में करंट लगने से युवक की मौत कुल्लू में वोल्वो बस और कार की…
Mini Marathon Held in Dharamshala: वन्य प्राणी सप्ताह के अंतर्गत आज रविवार को धर्मशाला में…
Mini Marathon Mandi: वन विभाग द्वारा 73वें वन्य सप्ताह के अंतर्गत रविवार को एक…
Ayurvedic hospital telemedicine services: जिला आयुर्वेदिक अस्पताल हमीरपुर में जल्द ही टेलीमेडिसिन ओपीडी की…