Categories: हिमाचल

दिल्ली में होने वाली परेड के लिए चयनित हिमाचल के 4 छात्रों में शामिल सतीश तोमर

<p>गणतंत्र दिवस समारोह के अवसर पर दिल्ली के राजपथ पर होने वाली परेड में इस बार राजकीय महाविद्यालय संगड़ाह के छात्र सतीश तोमर भी नजर आएंगे। देश -दुनिया भर की निगाहें इस परेड पर होती है और लाखों लोग इसे टीवी स्क्रीन या सोशल मीडिया पर देखते हैं।</p>

<p>सतीश तोमर को राष्ट्रीय आरडी परेड के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है। उनके सिलेक्शन होने पर क्षेत्र के छात्र और आम लोगों में काफी उत्साह है। परेड में शामिल होने वाली एनएसएस की टुकड़ी के लिए चयनित हुए सतीश तोमर जिला सिरमौर के इकलौते छात्र औऱ एनएसएस वालंटियर है। हिमाचल के कुल 4 राष्ट्रीय सेवा योजना स्वंयसेवी इस परेड में शामिल होंगे।</p>

<p><img src=”/media/gallery/images/image(8069).jpeg” style=”height:90px; width:743px” /></p>

<p>बातचीत में तोमर ने बताया कि परेड से पहले 1 जनवरी से दिल्ली में आरडी कैंप शुरू होगा। उक्त कैंप के लिए वह 31 दिसंबर को यहां से निकलेंगे। संगड़ाह महाविद्यालय के प्राध्यापक प्रोफेसर विनोद ने कहा कि राष्ट्रीय आरडी परेड में चयनित होना गर्व का विषय है। इसके लिए सतीश तोमर बधाई के पात्र हैं। काफी अरसे से बीए अंतिम वर्ष के सतीश कुमार द्वारा इसके लिए मेहनत की गई थी और वह एनएसएस संबंधी गतिविधियों में पिछले 3 साल से अग्रणी रहे हैं।</p>

Samachar First

Recent Posts

रेणुका विधानसभा क्षेत्र को उप मुख्यमंत्री का तोहफा, 2.40 करोड़ के विकास कार्यों का शुभारंभ

नाहन। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज जिला सिरमौर के श्री रेणुका जी विधान सभा…

7 hours ago

जानें कौन सी योजना देगी 1% ब्याज पर 20 लाख का शिक्षा ऋण

  Shimla: डॉ. वाईएस परमार ऋण योजना को सुक्‍खू सरकार ने विस्‍तार दिया है। योजना…

7 hours ago

28 सितंबर को शांतिपूर्ण प्रदर्शन, फैसला न आने पर जेल भरो आंदोलन

  Shimla: संजौली अवैध मस्जिद विवाद शांत नहीं हुआ है। 28 सितंबर को देवभूमि संघर्ष…

8 hours ago

कंगना का कांग्रेस पर करारा वार: कांग्रेस को बच्चे पालने का शौक, पप्पू और बहन की हरकतें बचकानी

  Mandi: मंडी के गोहर में एक कार्यक्रम में सांसद कंगना ने कांग्रेस के शीर्ष…

9 hours ago

पीएम मोदी कर रहे बदनाम, हिमाचलआर्थिक तंगी से नहीं जूझ रहा: डिप्टी सीएम

  Sirmour: उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आरोप लगाया है कि भाजपा के केंद्रीय व प्रदेश…

9 hours ago

स्वच्छ रहेगा घर, नगर व पंचायत तभी तो स्वस्थ रहेगा इंसान: उषा बिरला

  Hamirpur: ग्राम पंचायत दडूही में सोमवार को स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छता पखवाड़ा…

10 hours ago