Categories: हिमाचल

सतपाल सत्ती ने ऊना में वितरित की 52 लाख रुपए की आर्थिक सहायता

छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने आज मैहतपुर-बसदेहड़ा में 84 परिवारों को 52.10 लाख रुपए की आर्थिक सहायता के चैक वितरित किए। इस अवसर पर सत्ती ने कहा कि यह आर्थिक मदद विभिन्न आपदाओं के प्रभावितों को मुख्यमंत्री राहत कोष से प्रदान की गई है तथा पिछले एक माह में ऊना विधानसभा क्षेत्र में 1 करोड़ रुपए से अधिक की आर्थिक सहायता लोगों को प्रदान की गई है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर उदारता के साथ जिला ऊना के विकास में मदद कर रहे हैं। पहले प्रभावितों को आर्थिक सहायता प्रदान पाने के लिए वर्षों इंतजार करना पड़ता था, लेकिन जय राम सरकार अब समय पर प्रभावितों की मदद कर रही है तथा आगे भी यह सिलसिला जारी रहेगा।

सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि प्रदेश सरकार ने राज्य वित्तायोग की सिफारिशों के आधार पर ग्राम पंचायतों को 347.36 करोड़ रुपए प्रदान किए हैं, ताकि सभी क्षेत्रों का एक समान विकास किया जा सके। पंचायतों के पास विकास के लिए सरकार के पास धन की कोई कमी नहीं है। लोअर देहलां में 30 लाख रुपए की लागत से पंचायत घर, लोकमित्र केंद्र एवं पटवार भवन बनाया गया है। यह भवन लोअर देहलां के लोगों के लिए एक मिनी सचिवालय की तरह से कार्य कर रहा है, जिसमें उन्हें एक ही छत के नीचे सभी कार्यालय उपलब्ध होंगे। इस अवसर पर भाजपा मंडलाध्यक्ष सहित अन्य लग भी उपस्थित रहे।

सत्ती ने घर जाकर दिया दो लाख का चैक

छठे वित्तायोग अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने ऊना विधानसभा क्षेत्र के तहत संतोषगढ़ निवासी निर्मल दास को उनके घर जाकर दो लाख रुपए की सहायता राशि का चैक भेंट किया। सत्ती ने कहा कि 16 नवंबर 2019 को ड्यूटी के समय काम करते हुए करंट लगने से निर्मल दास बुरी तरह से घायल हो गए थे। दुर्घटना में उनका एक बाजू पूरी तरह से काटना पड़ गया था तथा इसके अतिरिक्त दूसरे बाजू व शरीर के अन्य भाग भी बुरी तरह से घायल हो गए थे। महीनों तक निर्मल दास का पीजीआई में इलाज चला था, ऐसे में प्रदेश सरकार ने पीड़ित परिवार की मदद के लिए 2 लाख रुपए की सहायता राशि प्रदान की है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है।

Samachar First

Recent Posts

लोकसभा तथा विस उपचुनाव के लिए पहले दिन कोई नामांकन नहीं

धर्मशाला, 07 मई: जिला निर्वाचन अधिकारी डीसी हेमराज बैरवा ने बताया कि मंगलवार को नामांकन…

2 hours ago

कांग्रेस सरकार के प्रयासों से घोषित हुआ जेओए आईटी का रिजल्ट : कांग्रेस

शिमला: मुख्य संसदीय सचिव एवं हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष संजय अवस्थी ने कहा…

2 hours ago

धनबल को जवाब देकर जनता ही बचा सकती है लोकतंत्रः मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज कुल्लू जिले के आनी में एक चुनावी जनसभा…

2 hours ago

हिमाचल प्रदेश की सम्पदा को लूटने नहीं दूगाः सीएम

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज कुल्लू जिले के नीरथ में लूहरी जल विद्युत…

2 hours ago

मंडी: बाहल्ड़ा पंचमुखी हनुमान केसरी दंगल सोलन के देव ने जीता

मंडी, 7मई: जिले के सरकाघाट की तहसील बल्दवाडा के स्पोर्ट्स क्लब बाहल्ड़ा कमेटी ने म‌ई  में…

2 hours ago

महिला कांग्रेस महिलाओं को दी गई गारंटीयों को घर-घर तक पहुंचाने का करेगी काम

अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की महासचिव व हिमाचल प्रभारी नीतू सोइन व प्रदेश महिला कांग्रेस…

2 hours ago