Categories: हिमाचल

बिना भेदभाव ऊना में विकास कार्यों पर खर्च हो रहे करोड़ोंः सतपाल सिंह सत्ती

<p>छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में प्रदेश सरकार बिना भेदभाव के विकास कार्यों पर करोड़ों रुपए खर्च कर रही है। क्षेत्रीय अस्पताल ऊना के समीप 100 बिस्तर का मदर एंड चाइल्ड हेल्थ केयर सेंटर का निर्माण तेज गति से चल रहा है। इसके अलावा पीजीआई सेटेलाइट सेंटर के निर्माण कार्य शुरू करने के लिए एक टीम यहां का दौरा करके गई है। सत्ती ने कहा कि प्रदेश सरकार पूरे राज्य में स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए विशेष प्रयास कर रही है।</p>

<p><img src=”/media/gallery/images/image(7353).jpeg” style=”height:78px; width:640px” /></p>

<p>वहीं, ऊना विधानसभा क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों के लिए ग्राम पंचायत लोअर अरनियाला के प्रधान अशोक धीमान ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और सतपाल सत्ती का धन्यवाद किया है। उन्होंने कहा कि सत्ती के नेतृत्व में ऊना विधानसभा में हो रहे विकास कार्यों से क्षेत्र की तस्वीर बदल रही है। ऊना विधानसभा के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में करोड़ों रूपए के प्रोजेक्ट तेज गति से चल रहे हैं। जिसका आने वाले समय में क्षेत्र के लोगों को लाभ मिलेगा।</p>

<p>सत्ती के प्रयासों से लोअर अरनियाला पंचायत घर बनाने के लिए 7.50 लाख रुपए,&nbsp; 45 लाख रुपए गांव की सभी सड़कों औऱ गलियों में पेवर टाइल्स डलवाने के लिए स्वीकृत किए गए हैं। इसके अलावा ऊना सैनिक कैंटीन से लेकर गांव लोअर अरनियाला के लिए पुली निर्माण हेतु 7 लाख स्वीकृत हुए हैं। उन्होंने ऊना से टक्का मार्ग के नवीनीकरण करवाने के लिए सतपाल सत्ती का आभार जताया है।</p>

Samachar First

Recent Posts

“JOA IT पदों पर चयनित उम्मीदवारों की सूची जारी, इतने को मिली नियुक्ति”

  Shimla: सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने राज्य चयन आयोग की सिफारिशों के आधार…

13 hours ago

अतिक्रमण एक रात का नहीं, सुक्खू सरकार से पहले हुआ अवैध निर्माण: कुलदीप

  Shimla : हिमाचल प्रदेश में स्ट्रीट वेंडर्स को लेकर विधानसभा की ओर से कमेटी…

13 hours ago

मुख्यमंत्री के निर्देश पर हमीरपुर में ‘कायाकल्प’ अभियान से बदल रही है शहर की तस्वीर

  Hamirpur: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के गृह जिले के मुख्यालय हमीरपुर शहर की…

14 hours ago

राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए ठोस कदम उठा रही है सरकार: बाली

  टांडा मेडिकल कालेज भी स्वास्थ्य क्षेत्र में निरंतर नए आयाम कर रहा स्थापित विश्व…

14 hours ago

प्रमोशन लिस्ट के इंतजार में कई शिक्षक बिना प्रिंसिपल बने होंगे रिटायर

  वर्तमान में प्रिंसिपल के 500 पद है खाली लेक्चरर्स की 90:10 की मांग का…

15 hours ago

अनुष्का दत्ता पहुंची मिस यूनिवर्स इंडिया-2024 के फाइनल में, हिमाचल की पहली प्रतिभागी

  Shimla: रोह‍डू की रहने वाली 22 वर्षीय अनुष्का दत्ता मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 प्रतियोगिता…

15 hours ago