Follow Us:

शिमला की वादियों के फैन हुए सावधान इंडिया के एंकर सुशांत सिंह

पी. चंद |

शिमला में शनिवार को अंतरराष्ट्रीय साहित्य फेस्ट की शुरुआत हुई। फेस्ट के आग़ाज पर इसका मुख्य चेहरा सावधान इंडिया के जाने-माने एंकर सुशांत सिंह रहे, जबकि आईपीएच मंत्री महेंद्र सिंह ने इसका शुभारंभ किया। इस दौरान सुशांत सिंह को हिल क्वीन शिमला की वादियों ने खूब आकर्षित किया और उन्होंने यहां की जमकर तारीफ भी की।

साथ ही सुशांत सिंह ने कहा कि वे पहली बार फेस्ट में हिस्सा ले रहे हैं और उन्हें यहां काफी सीखने को मिलेगा। सुशांत सिंह ने बताया कि उन्होंने क्राइम स्टोरी पर एक किताब भी लिखी है, जिसे वे जल्द ही लोगों से सांझा करेंगे। 

ये फेस्ट साहित्य, कला, संगीत और कविता के लिए समर्पित रहेगा। उत्सव में देश भर के 60 कलाकार भाग लेंगे और इस दौरान 2 दिनों में उत्सव में 24 इवेंट आयोजित करवाए जाएंगे। इस उत्सव का 'थीम ऑन इंडिया' रखा गया है।