Follow Us:

जोगिंद्रनगर के सावन बरवाल बने भारत के ‘गोल्डन ब्वाय’

Sawan Barwal National Record : हिमाचल प्रदेश के जोगिंद्रनगर उपमंडल के रड़ा भखेड़ (एहजू) गांव के धावक सावन बरवाल ने 38वीं राष्ट्रीय खेल एथलेटिक्स प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर देशभर में अपनी पहचान बनाई है। 8 फरवरी 2025 को 10,000 मीटर दौड़ में नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाने के बाद, 12 फरवरी को उन्होंने 5,000 मीटर दौड़ में भी नया कीर्तिमान स्थापित किया। इस अभूतपूर्व उपलब्धि के चलते उन्हें ‘गोल्डन ब्वाय ऑफ इंडिया’ का खिताब मिला

दोहरी सफलता, राष्ट्रीय रिकॉर्ड कायम

देहरादून के गंगा स्टेडियम में आयोजित इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में सावन बरवाल ने अपनी गति, सहनशक्ति और कड़ी मेहनत से भारत के शीर्ष धावकों में जगह बनाई। उनके कोच गोपाल ठाकुर ने कहा कि सावन की यह उपलब्धि राज्य और देश के लिए गर्व की बात है

प्रदेश में जश्न का माहौल

सावन की इस सफलता से हिमाचल प्रदेश के खेल प्रेमियों और स्थानीय लोगों में उत्साह की लहर दौड़ गई है। जोगिंद्रनगर समेत पूरे प्रदेश में उनकी इस ऐतिहासिक उपलब्धि का जश्न मनाया जा रहा है

भविष्य में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक का लक्ष्य

सावन बरवाल ने अपनी सफलता का श्रेय अपने कोच और माता-पिता को दिया। उनका अगला लक्ष्य अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश के लिए पदक जीतना है।