Follow Us:

चिट्टा तस्करी केस में SBI का लोन मैनेजर गिरफ्तार, अंतरराज्यीय नेटवर्क का बड़ा खुलासा

➤ रोहड़ू शाखा में तैनात SBI लोन मैनेजर तरुण ठाकुर गिरफ्तार
➤ पंजाब के सप्लायर से सीधा कनेक्शन, ऑनलाइन लेन-देन का खुलासा
➤ अब तक 6 आरोपी गिरफ्तार, संगठित ड्रग नेटवर्क का पर्दाफाश



शिमला। हिमाचल प्रदेश में नशे के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। जिला शिमला के थाना जुब्बल में दर्ज चिट्टा तस्करी मामले में पुलिस ने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) रोहड़ू शाखा में तैनात लोन मैनेजर/फील्ड ऑफिसर तरुण ठाकुर (33) को गिरफ्तार किया है। आरोपी मूल रूप से जिला सिरमौर के राजगढ़ क्षेत्र का निवासी है।

पुलिस ने यह गिरफ्तारी NDPS एक्ट की धारा 29 के तहत की है। जांच के दौरान सामने आया कि आरोपी चिट्टा (हेरोइन) की खरीद-फरोख्त में सक्रिय रूप से शामिल था। उसका सीधा संपर्क पंजाब के अमृतसर निवासी मुख्य सप्लायर लुकास उर्फ लकी से था। दोनों के बीच ऑनलाइन माध्यम से वित्तीय लेन-देन के सबूत भी पुलिस को मिले हैं, जिससे इस अंतरराज्यीय नेटवर्क की पुष्टि हुई है।

मामले की पूरी टाइमलाइन:
9 फरवरी 2026: जुब्बल पुलिस ने एक महिला को 13.46 ग्राम चिट्टा के साथ पकड़ा
17 मार्च 2026: मुख्य सप्लायर लुकास उर्फ लकी गिरफ्तार
6 अप्रैल 2026: तीन अन्य आरोपी आशीष, मनोज और खुशी राम गिरफ्तार
16 अप्रैल 2026: अब तरुण ठाकुर की गिरफ्तारी

इस तरह अब तक इस संगठित ड्रग नेटवर्क में कुल 6 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। पुलिस जांच में सामने आया है कि पंजाब से सप्लाई, हिमाचल में वितरण और ऑनलाइन लेन-देन के जरिए यह पूरा नेटवर्क संचालित हो रहा था।

एसएसपी शिमला ने इस सफलता पर पुलिस टीम की सराहना करते हुए कहा कि नशे के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। आरोपी को न्यायालय में पेश किया जाएगा और मामले में आगे की जांच जारी है।

पुलिस ने यह भी कहा कि यह मामला इसलिए गंभीर है क्योंकि आरोपी सरकारी बैंक में जिम्मेदार पद पर कार्यरत था, जिससे समाज में गलत संदेश जाता है। लोगों, खासकर युवाओं से अपील की गई है कि नशे के कारोबार से दूर रहें