Categories: हिमाचल

अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रतिनिधिमंडल ने की मुख्यमंत्री से भेंट

<p>मुख्यमंत्री गुरूवार को शिमला में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री राजीव सैजल के नेतृत्व में अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रतिनिधिमंडल से मिले। यह प्रतिनिधिमंडल हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के कुलपति पद पर डॉ. सिकंदर की नियुक्ति के लिए मुख्यमंत्री का धन्यवाद करने के लिए आया था।</p>

<p>मुख्यमंत्री ने डॉ. सिकंदर को बधाई देते हुए कहा कि वह राज्य के सर्वोच्च शिक्षण संस्थान को नई दिशा प्रदान करेंगे। उन्होंने कहा कि वर्षों से खाली पड़े कुलपति के पद पर उनकी तैनाती से संस्थान को अनेक उम्मीदें हैं। उन्होंने कहा कि वह इस पद पर अपने दायित्व का सफलतापूर्वक निर्वहन करेंगे और विश्वविद्यालय को नई उंचाईयों तक पहुंचाएंगे। &nbsp;</p>

<p>डॉ. सिकंदर हिमाचल प्रदेश अनुसूचित जाति मोर्चा के राज्य अध्यक्ष रहे चुके हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि डॉ. सिकन्दर की नियुक्ति अनुसूचित जाति समुदाय के लोगों के लिए सम्मान का क्षण है, जो अपनी योग्यता व क्षमता के बल पर इस प्रतिष्ठित पद के लिए चयनित हुए है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की डॉ. सिकंदर की नियुक्ति में कोई भूमिका नहीं है और उनकी नियुक्ति योग्यता के आधार पर एक लम्बी प्रक्रिया के उपरांत मेरिट आधार पर की गई है।</p>

<p>मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार के गठन में अनुसूचित जाति और जनजाति से सम्बन्ध रखने वाले लोगों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उन्होंने कहा कि विपक्षी दल ने हमेशा ही अनुसूचित जाति व जनजाति समुदाय के लोगों को वोट बैंक समझा है और उनके विकास की ओर बहुत कम ध्यान दिया है। जयराम ठाकुर ने कहा कि बीजेपी की वर्तमान सरकार समाज के सभी वर्गों के कल्याण और उत्थान के लिये कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने अनुसूचित जाति और जनजाति के लोगों के उत्थान और सशक्तिकरण के लिए अनेक योजनाएं आरम्भ की हैं।</p>

Samachar First

Recent Posts

धर्मशाला का टिकट तय: बागियों के सरगना सुधीर के आगे सीएम ने अपने चहेते जग्‍गी पर खेला दांव

धर्मशाला: राज्‍यसभा चुनाव में सत्‍तारूढ़ कांग्रेस को घुटने पर लाने में बागियों के सरगना की…

4 hours ago

नगरोटा बगवां में कांग्रेस उम्मीदवार आनंद शर्मा के लिए RS बाली की बड़ी बैठक

नगरोटा बगवां के विधायक आर एस बाली ने कांगड़ा चंबा लोकसभा के प्रत्याशी आनंद शर्मा…

5 hours ago

10 मई से शिमला में 11वीं माउंटेन साइकिलिंग रेस, जर्सी लांचिंग पर पहुंचीं गुल पनाग

हस्तपा 10 से 12 मई तक शिमला में 11वीं एमटीबी साइकिल रेस का अयोजन कर…

5 hours ago

केंद्र सरकार ने अग्निवीर योजना लाकर सेना और युवाओं का अपमान किया: शर्मा

नगरोटा बगवां पहुंचे कांगड़ा-चंबा से लोकसभा उम्मीदवार आनंद शर्मा ने कहा भारत बहुभाषी ,बहु धर्मी…

6 hours ago

लोकसभा चुनाव-2024 में अधिसूचना तक 2019 से अधिक जब्तियां

मुख्य निर्वाचन अधिकारी, मनीष गर्ग ने आज यहां बताया कि वर्ष 2019 में हुए लोकसभा…

8 hours ago

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने मतदाता जागरूकता संदेश वाली साइक्लिंग जर्सी की जारी

साइक्लिंग अभियान के माध्यम से वोट का महत्व बताएंगे स्टेट इलेक्शन आइकॉन जसप्रीत पॉल मुख्य…

8 hours ago