<p>हिमाचल प्रदेश के कोटली से स्कूल के बच्चों को टूर पर लेकर आगरा जा रही बस एनएच टू पर पलट गई। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक हादसे में एक की मौत भी हुई है और 40 बच्चे गंभीर रूप से घायल हैं। कई अध्यापकों को भी चोट आई हैं। घायलों का आगरा के विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। मौके पर राहत एवं बचाव का कार्य जारी है।</p>
<p>बताया गया है कि कोटली, जिला मंडी, हिमाचल प्रदेश के आलोक भारती स्कूल की बसें बच्चों को टूर के लिए आगरा लेकर जा रही थीं। हादसे की मुख्य वजह बस का टायर फटने बताया जा रहा है। जिससे बस एक्सप्रेसवे से एनएच 2 पर आने के बाद झरना नाले के पास डिवाइडर से टकराकर पलट गई। </p>
<p><br />
हादसे में आलोक भारती स्कूल के 15 बच्चे गंभीर रूप से घायल हुए हैं। मौके पर चीख पुकार मच गई। घायलों का आगरा के एसएन मेडिकल कालेज, भगवान टाकीज स्थित जय हास्पिटल, शांति मांगलिक अस्पताल और अन्य अस्पतालों में इलाज चल रहा है। बताया गया है कि सभी बच्चे ताजमहल देखने जा रहे थे।</p>
CM Sukhu Returns to Shimla: दिल्ली में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे…
मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) आर्थिक दृष्टिकोण से आज…
नई दिल्ली: भारत ने राजस्थान के पोखरण फायरिंग रेंज में बहुत ही कम दूरी…
नाहन: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के नाहन में आयोजित…
Shimla : राजधानी शिमला के संजौली क्षेत्र में स्थित मस्जिद में हुए कथित…
Kohlapur/Agencies: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कोल्हापुर में मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति…