Categories: हिमाचल

स्कूलों में शराब पीकर ड्यूटी देने वाले शिक्षक मौके पर ही होंगे बर्खास्त

सरकारी स्कूलों में शराब पीकर ड्यूटी देने वाले शिक्षकों पर विभाग नकेल कसना शुरू कर दिया है। इस दौरान यदि कोई शिक्षक स्कूल में शराब पीकर या नशे की हालत में पाया जाता है तो उसे मौके पर ही बर्खास्त कर दिया जाएगा। शिक्षा विभाग ने ऐसे आदेश स्कूलों को जारी किए हैं। इसके लिए उनको कोई चेतावनी नहीं दी जाएगी, सीधे उन्हें नौकरी से निष्कासित किया जाएगा।

प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय की ओर से इस संबंध में गाइडलाइन भी जारी की गई है। इसके साथ ही जिला उपनिदेशकों को ऐसे मामलों पर नजर रखने के आदेश दिए गए हैं।

सूत्रों की मानें तो विभाग को इस संबंध में जिलों से दर्जनों शिकायतें मिल रही हैं। इसके बाद उन्होंने ऐसे मामलों पर सख्ती दिखाई है। विभाग के निदेशक मनमोहन शर्मा ने बताया कि ऐसे मामलों पर विभाग सख्त है। स्कूलों में यदि शिक्षक शराब व अन्य नशीले पदार्थों का सेवन करके आते हैं तो उन्हें सस्पेंड किया जाएगा, ऐसे एक मामले पर बिलासपुर जिला के एक स्कूल का शिक्षक सस्पैंड किया गया है।

बिलासपुर के झंडूता ब्लॉक में एक शिक्षक पर गाज गिर चुकी है। विभाग ने पिछले दिनों मुरारी प्राथमिक स्कूल के शिक्षक को शराब पीकर स्कूल आने और समय से पहले ही छात्रों को छुट्टी कर देने के मामले में सस्पेंड किया था। इससे पूर्व भी स्थानीय लोगों ने शिक्षक की शिकायत विभाग से की थी। इसके बाद विभाग ने शिक्षक पर यह कार्रवाई अमल में लाई है।

Samachar First

Recent Posts

राष्ट्रपति ने राज्यपाल को डाक्टरेट की मानद उपाधि प्रदान की

भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने आज  धर्मशाला में हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के…

9 hours ago

भारत के राष्ट्रपति ने हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के 7वें दीक्षांत समारोह में भाग लिया

भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने आज (6 मई, 2024) धर्मशाला में हिमाचल प्रदेश…

9 hours ago

लाहौल स्पीति में नगदी फसलों की बिजाई का कार्य आरंभ

केलांग  6 मई: कृषि अधिकारी खंड स्तर पर किसानों को गुणवत्तायुक्त बीज उर्वरक , कृषि…

9 hours ago

बिकाऊ विधायक जनता के सबसे बड़े गुनहगार : मुख्यमंत्री

नादौन: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सूक्खू ने कहा कि बिकाऊ विधायक जनता के सबसे बड़े…

9 hours ago

सभी क्षेत्रों में चाहे वह रेलवे, राजमार्ग, स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा आदि हो पीएम मोदी के काम से परिवर्तन साफ दिखता है : राजीव

चंबा/धर्मशाला: भाजपा प्रत्याशी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ राजीव भारद्वाज ने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…

10 hours ago

भाजपा के लिए दुःख का कारण है सुक्खूः रोहित ठाकुर

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा है कि भाजपा नेता हिमाचल प्रदेश में ऑपरेशन लोट्स…

13 hours ago