Follow Us:

कांगड़ा जिला में अब पुरानी समय सारिणी के साथ खुलेंगे स्कूल: DC

कांगड़ा जिला में अब स्कूल पहले की समय सारिणी के साथ यानी 9 बजे खुलेंगे। उपायुक्त कांगड़ा निपुण जिंजल ने कांगड़ा जिला में अब स्कूलों के खुलने और छुट्टी होने की समय सारिणी पहले की तरह की रहेगी…

डेस्क |

कांगड़ा जिला में अब स्कूल पहले की समय सारिणी के साथ यानी 9 बजे खुलेंगे। उपायुक्त कांगड़ा निपुण जिंजल ने कांगड़ा जिला में अब स्कूलों के खुलने और छुट्टी होने की समय सारिणी पहले की तरह की रहेगी। इस बाबत 19 मई को जारी निर्देशों को निरस्त कर दिया गया है जिसमें भारी गर्मी और लू के चलते स्कूलों को प्रातः 7:45 पर खोलने और दोपहर एक बजे छुट्टी के आदेश दिए गए थे। उन्होंने कहा कि प्री मानसून और गर्मी में कमी होने के चलते अब स्कूलों को अब पहले की ही समय सारिणी के अनुसार खोला जा सकता है।