हिमाचल

हिमाचल में जल्द खुलेंगे स्कूल, CM ने दिए संकेत, कहा- हमें बच्चों के भविष्य की चिंता है

सीएम जयराम ठाकुर ने मंगलवार को स्कूल खोलने के संबंध में बड़ी बात कही है। उन्होंने संकेत दिए हैं कि आगामी 25 सितंबर के बाद स्कूलों को खोला जा सकता है। सीएम जयराम ने मीडिया के सवालों के जबाव देते हए कहा, ‘यकीनन स्कूल बंद रहने से बच्चों की पढ़ाई पर असर पड़ा है। हालांकि, राज्य में कोरोना के मामले लगातार घट-बढ़ रहे हैं। इस पर हमारी नजर बनी हुई है। बच्चों के अभिभावक भी अब स्कूल खोलने के पक्ष में हैं। इसे लेकर मैंने शिक्षा विभाग को पूरी तैयारी रखने के निर्देश दे दिए हैं। आगामी 25 सितंबर को होने वाली कैबिनेट की बैठक में इस मुद्दे पर मंत्रियों और अधिकारियों से चर्चा की जाएगी।

मॉनसून के बाद नुकसान का होगा जायजा

सीएम जयराम ठाकुर ने हिमाचल में बरसात के दौरान हुए नुकसान को लेकर भी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अभी मॉनसून का सीजन चल रहा है। मॉनसून बीत जाने के बाद ही नुकसान का सटीक अनुमान लगाया जा सकेगा। नुकसान का जायजा लेने के केंद्र की तरफ से टीम भी आएगी। जो हिमाचल में मॉनसून के दौरान हुए नुकसान का आकलन कर केंद्र को अपनी रिपोर्ट पेश करेगी। उन्होंने बताया कि रिपोर्ट के आधार पर ही हम केंद्र से नुकसान की भरपाई को लेकर मदद की मांग करेंगे।

सरकार फिर करेगी मेगा इवेंट

सरकार के एक बार फिर मेगा इंवेंट का आयोजन करने जा रही है। हजारों करोड़ों रुपए के बोझ तले दबी जयराम सरकार हिमाचल में दोबारा मेगा इवेंट का आयोजन करेगी। मध्य प्रदेश की सरकार के तर्ज पर जयराम सरकार भी पीएम गरीब कल्याण योजना को इवेंट के तौर पर पेश करेगी। इस इवेंट में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत करेंगे। इस समारोह को प्रदेश में आयोजित किया जाएगा। इसके लिए सूबे के अलग-अलग जगहों पर 140 एलईडी स्क्रीन लगाई जाएंगी। इसके लिए बीजेपी विधायकों को उचित निर्देश दे दिए गए हैं।

Samachar First

Recent Posts

पूर्व भाजपा विधायक किशोरीलाल कांग्रेस में शामिल

भारतीय जनता पार्टी के पूर्व विधायक किशोरी लाल कांग्रेस में शामिल हो गए. शिमला स्थित…

2 hours ago

हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने 27 जजों के तबादले के दिए आदेश

हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने डिस्ट्रिक्ट जुड़िशियरी के 27 जजों के तबादला आदेश जारी किए है।…

2 hours ago

कांग्रेस प्रत्याशी आनंद शर्मा ने कालीबाड़ी मंदिर में नवाया शीश

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व कांगड़ा चंबा लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी आनंद शर्मा ने शिमला…

2 hours ago

जय राम ठाकुर ने विधानसभा में दी भगवान को चुनौती : सीएम

भरमौर (चंबा): चंबा जिले के भरमौर में चुनावी जनसभा को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री ठाकुर…

19 hours ago

देशवासी सिर्फ़ नरेन्द्र मोदी को ही प्रधानमंत्री बनाने के लिए उत्सुक है: जयराम ठाकुर

शिमला : नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि भारतवासी  नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार…

19 hours ago

हिमाचल प्रदेश में चल रही है मित्रों की सरकार: डॉ. राजीव भारद्वाज

कांगड़ा-चंबा लोकसभा भाजपा प्रत्याशी डॉ. राजीव भारद्वाज ने कहा की हिमाचल प्रदेश में मित्रों की…

19 hours ago