हिमाचल प्रदेश विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं पर्यावरण परिषद् द्वारा आज से शिमला के इंदिरा गांधी खेल परिसर में ज्योग्राफिकल इंडिकेशन विषय पर एक तीन दिवसीय प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस प्रदर्शनी का शुभारंभ अतिरिक्त मुख्य सचिव विज्ञान, प्रौदोगिकी एवं पर्यावरण परिषद् आरडी धीमान द्वारा किया गया।

इस प्रदर्शनी के बारे में बताते हुए आरडी धीमान ने बताया कि विज्ञान, प्रौदोगिकी एवं पर्यावरण परिषद् ने एक अच्छी प्रदर्शनी लगाई गई है। इसके माध्यम से लोगों को ज्योग्राफिकल इंडिकेशन सरटीफाईड उत्पादों के बारे में सही जानकारी मिल सकेगी और इसके कारण उनके उत्पादों को सही मूल्य और उचित पहचान मिल पाएगी और इससे उनका सरंक्षण हो पाएगा।

उन्होंने बताया कि आज के समय में बाज़ार में जो नकली उत्पाद आ रहे हैं इस तरह की प्रदर्शनियों के माध्यम से उन्हें असली उत्पादों की जानकारी दी जाएगी और विभाग द्वारा प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में भी इसके बारे में लोगों को जानकारी दी जाएगी ताकि लोगों द्वारा तैयार इन उत्पादों को एक सही पहचान मिल सके और उन्हें भी इसके महत्व के बारे में सही जानकारी मिल सके।

नादौन: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने नादौन में पत्रकारों के साथ बातचीत में कहा…
धर्मशाला, 18 मई: रिर्टनिंग आफिसर कांगड़ा चंबा संसदीय क्षेत्र डीसी हेमराज बैरवा ने बताया कि…
धर्मशाला, 18 मई: हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय क्षेत्रीय केंद्र धर्मशाला में लोकसभा तथा विस उपचुनाव में…
मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्ग ने आज यहां बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा अनुमोदित…
धर्मशाला, 18 मई: सहायत अभियंता विद्युत उपमंडल सिद्धपुर कर्मचंद भारती ने बताया कि 20 मई…
कांग्रेस सरकार के साथ चलेगी धर्मशाला की जनता, जग्गी को MLA बनवाकर बढ़ेगा विकास का…