Categories: हिमाचल

एक्टिव केस फाइंडिंग अभियान के तहत सिरमौर में अभी तक की गई 35,616 लोगों की स्क्रीनिंग: DC

<p>कोरोना वायरस को लेकर जिला सिरमौर में स्वास्थ्य विभाग द्वारा एक्टिव केस फाइंडिंग (एसीएफ) अभियान चलाया गया है। इसके अंतर्गत कोरोना संक्रमण की जांच को लेकर घर-घर जाकर सर्वे किया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत गत देर साएं तक जिला के 35,616 लोगों की स्क्रीनिंग कर ली गई है।</p>

<p>इस बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए उपायुक्त डॉ. आर के परुथी ने बताया की कुल 35,616 लोगों में से धगेड़ा खंड में 6419 और पच्छाद खंड में 7608 लोगों की स्क्रीनिंग की गई। इसी प्रकार, राजपुर खंड में 11,736, संगड़ाह खंड में 3385 और शिलाई खंड में 6468 लोगों की स्क्रीनिंग की गई। &nbsp;</p>

<p>उन्होंने बताया की आशा कार्यकर्ता की एक टीम घर-घर जा कर हरेक व्यक्ति की ट्रेवल हिस्ट्री व स्वास्थ्य की जांच कर रही है। सर्वे का कार्य सुबह 9 से शाम 4 बजे के बीच किया जा रहा है और हर एक टीम को कम से कम 30 घरों में जा कर सर्वे करना अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि सर्वे का सारा डाटा गूगल फॉर्म में भरा जा रहा है। सर्वे टीम घर-घर जाकर परिवारों को कोरोना वायरस से बचने की जानकारी के साथ ही मास्क के सही तरीके से निष्पादन पर भी जागरूक कर रही है और कोरोना वायरस के लक्षणों और सावधानियों से सम्बंधित जागरूकता सामग्री भी वितरित कर रही है।</p>

<p>डॉ. परुथी ने लोगों से अपील करते हुए कहा की एक्टिव केस फाइंडिंग अभियान में सर्वे टीम का सहयोग करें और अगर किसी की कोई ट्रेवल हिस्ट्री है या किसी में कोरोना वायरस के लक्षण हैं तो इसकी सही जानकारी उपलब्ध करवाएं ताकि इस महामारी पर शीघ्रता से नियंत्रण पाया जा सके।</p>

Samachar First

Recent Posts

अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा: 13 से 19 अक्तूबर तक भव्य आयोजन, 332 देवता होंगे शामिल

  Kullu Dussehra 2024: अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव का शुभारंभ  13 अक्तूबर को राज्यपाल शिव…

6 hours ago

हमीरपुर में नहीं जलेंगे दशहरे के पुतले, लोगों ने सरकार से की आयोजन की मांग

No effigy burning Hamirpur : हमीरपुर शहर में पिछले 3 वर्षों से दशहरे का आयोजन…

7 hours ago

Himachal: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का 45वां प्रदेश अधिवेशन 7 से 9 नवंबर को हमीरपुर में

Hamirpur: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का 45वां प्रदेश अधिवेशन 7 से 9 नवंबर 2024 को…

7 hours ago

रतन टाटा के बाद नोएल टाटा को मिली टाटा ट्रस्ट की कमान

  Ratan Tata successor Noel Tata:  नोएल टाटा, जो दिवंगत रतन टाटा के सौतेले भाई…

7 hours ago

Himachal: एग्रीकल्चर सर्टिफिकेट के लिए 20 हजार मांगे, पटवारी रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार

  Patwari arrested for bribe : हिमाचल प्रदेश के कांग`ड़ा जिले में स्टेट विजिलेंस एंड…

7 hours ago

आरएस बाली ने ब्रजेश्वरी मंदिर में परिवार सहित की पूजा-अर्चना, पूर्णाहुति डाली

RS Bali at Bajreshwari Temple : 11 अक्टूबर 2024 को हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम…

8 hours ago