Follow Us:

ऊनाः वृद्धा में स्क्रब टायफस पाया गया पॉजीटिव

रविन्दर, ऊना |

जिला ऊना के बंगाणा उपमंडल के एक गांव की एक वृद्धा में स्क्रब टायफस पॉजीटिव पाया गया है। महिला उपमंडल बंगाणा के एक गांव की रहने वाली है। जिसे अस्पताल से पीजीआइ चंडीगढ़ रैफर किया गया है। जानकारी के अनुसार बंगाणा के एक गांव की 70 साल की वृद्धा कई दिनों से बीमार थी।परिजनों ने उसे क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में भर्ती करवाया था। जहां वृद्धा के ब्लड टैस्ट कराए थे। रिपोर्ट में वृद्धा को स्क्रब टायफस पॉजीटिव पाया गया है। हालत गंभीर होने के कारण चिकित्सकों ने उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया है। अस्पताल के एमएस डॉ विनोद कुमार चौधरी ने बताया कि वृद्धा को उपचार दिया गया है।