Categories: हिमाचल

शिमला: स्क्रब टायफस का कहर जारी, IGMC में 2 और मरीजों की मौत

हिमाचल में जानलेवा बीमारी स्क्रब टाइफस का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। हिमाचल के सबसे बड़े स्वास्थ्य संस्थान इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज में स्क्रब टाइफस से  दो ओर लोगों की  जान चली गई है। दोनों लोग चौपाल के रहने वाले थे जिनको कुछ दिन पहले ही आईजीएमसी में भर्ती करवाया गया था दोनों की बीती रात मौत हो गई है।इसमे लायक राम 55 साल के है और भूपेंद्र 37 साल के है।

हिमाचल में स्क्रब टाइफस से अब तक 14 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि, इस साल आईजीएमसी में ही 1800 के करीब लोग स्क्रब टाइफस की जांच करवाने पहुंचे जिसमें से 300 के करीब लोगो में स्क्रब टाइफस के लक्षण पाए गए। IGMC के  वरिष्ठ अधिकारी डॉ. जनक राज ने बताया कि स्क्रब टायफस से इस साल करीब 14 लोगों की आईजीएमसी में मौत हुई है।

अस्पताल में करीब 1800 से ज्यादा मामले सामने आए

अस्पताल में करीब 1800 से ज्यादा मामले आए हैं, जिनमें से करीब 272  मामले पॉजिटिव हैं। उन्होंने बताया कि IGMC में स्क्रब टाइफस मरीजों के लिए मुफ्त में ही उपचार और दवाइयां दी जा रही हैं। उन्होंने कहा कि यह बीमारी एक विशेष बैक्टिरिया रिकेटेशिया के काटने से फैलती है। जो खेतों, झाड़ियों और घास में रहने वाले चूहों में पनपता है। फिर चमड़ी के काटने से लोगों को अपनी चपेट में लेती है। फिर बहुत तेज बुखार आता है। समय पर इलाज न मिल पाने की सूरत मे पीड़ित की मौत हो जाती है। 2016 में इससे सूबे में 37 मौतें हुई थी।

Samachar First

Recent Posts

सीएम मान की हालत स्थिर : फेफड़ों की धमनी में दबाव से रक्तचाप अनियमित

Mohali:पंजाब के मुख्‍यमंत्री भगवंत मान की हालत में सुधार है। चिकित्‍सा विशेषज्ञों ने उन्‍हें अंडर…

26 mins ago

वेणुगोपाल की विक्रमादित्य को नसीहत- राहुल गांधी व खड़गे प्यार और स्नेह फैला रहे, हम नफरत पैदा नहीं कर सकते

Himachal Politics: हिमाचल प्रदेश के मंत्री विक्रमादित्य सिंह के  भोजनालयों में नेमप्लेट लगाने के…

1 hour ago

हिमाचल विश्वभर में सबसे सुरक्षित पर्यटन गंतव्य के रूप में होगा विकसित: बाली

केंद्रीय विवि के साथ समन्वय स्थापित कर नई पर्यटन परियोजनाएं होंगी तैयार पर्यटन सप्ताह पर…

2 hours ago

हर्ष महाजन बने ऊर्जा संसदीय समिति के सदस्य

शिमला। राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन को संसदीय स्थायी समिति (ऊर्जा) का सदस्य नियुक्त किया…

2 hours ago

कार्निवल के रंगों में डूबने को तैयार धर्मशाला, शोभा यात्रा से करेंगे कृषि मंत्री आगाज

2 अक्तूबर तक संस्कृति के विभिन्न रंगों से सराबोर होगी कांगड़ा घाटी मुख्यमंत्री करेंगे…

2 hours ago

HP Board ने जारी किया TET परीक्षा का शेड्यूल, जाने कब कौन सा पेपर

धर्मशाला: एचपी बोर्ड धर्मशाला ने टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (TET) परीक्षा का शेड्यूल जारी कर…

3 hours ago