Follow Us:

21 जुलाई से 21 अगस्त तक घर द्वार होगा मतदान सूची का सत्यापन: SDM देहरा

|

देहरा: आगामी लोकसभा चुनावों के दृष्टिगत निर्वाचन विभाग द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए आज मंगलवार को निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं उपमंडल अधिकारी देहरा शिल्पी बेक्टा की अध्यक्षता में विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक का आयोजन किया गया।

निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं एसडीएम देहरा ने कहा की 21 जुलाई से 21 अगस्त तक सभी बूथ लेवल अधिकारियों द्वारा घर घर जाकर मतदाता सूची के सत्यापन का कार्य किया जाएगा। इस दौरान सभी पात्र मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में दर्ज किए जायेंगे तथा जिन मतदाताओं का स्थानांतरण या मृत्यु हो चुकी है उनके नाम मतदाता सूची से हटाए जाएंगे।

इसके अतिरिक्त अगस्त माह के दौरान सभी मतदान केंद्रों का भौतिक सत्यापन नोडल अधिकारियों के माध्यम से करवाया जाएगा। 17 अक्टूबर 2023 को मतदाता सूचियों का प्रारूप प्रकाशन किया जाएगा तथा 17 अक्टूबर 2023 से 30 नवंबर 2023 तक सभी मतदान केंद्रों पर दावे तथा आक्षेप दाखिल किए जा सकेंगे । मतदान सूचियों का अंतिम प्रकाशन 5 जनवरी 2024 को किया जाएगा।