Categories: हिमाचल

कांगड़ा: कंडवाल पहुंची स्पेशल पुलिस फोर्स, चक्की खड्ड और सीमावर्ती जंगल खंगाले

पठानकोट में रेड और हिमाचल में हाई अलर्ट के बीच एक बार फिर सीमांत क्षेत्र कंडवाल और आसपास के जंगल खंगाले गए। आतंकी हमले की आशंका की गंभीरता को देखते हुए कंडवाल में पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स उतार दी गई है। रविवार को दूसरी बार क्षेत्र के जंगलों और चक्की खड्ड में सर्च ऑपरेशन चलाया गया। खड्डों के किनारे रहने वाले प्रवासियों और घुमंतू गुज्जरों से कड़ी पूछताछ की जा रही है। उनके घरों की तलाशी भी ली जा रही है। बीते दिन पठानकोट से सटे चंबा जिले और रावी तट किनारे भी सर्च ऑपरेशन चलाया गया था।

डीएसपी नूरपुर डॉ. साहिल अरोड़ा ने कहा कि कंडवाल में पांचवीं बटालियन के जवानों की तैनाती की गई है। चौकी प्रभारी प्रीतम जरयाल की अगुवाई में राजा का बाग, नागवाड़ी, पक्का टीआला, कंडवाल, बाड़ी खड्ड, लोधवां चक्की खड्ड के किनारे रहने वाले घुमंतू गुज्जरों और प्रवासियों के घरों की तलाशी ली जा रही है। बड़े पैमाने पर सर्च अभियान चलाया गया है।

उन्होंने लोगों को किसी भी संदिग्ध व्यक्ति के दिखने पर तुरंत पुलिस को सूचना देने के लिए जागरूक किया जा रहा है। उधर, इंदौरा पुलिस थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह धीमान की अगुवाई में ढांगू पीर और भदरोया के जंगल तथा पठानकोट एयरबेस के साथ लगते क्षेत्र में सर्च अभियान चलाया जा रहा है।

इंदौरा क्षेत्र के साथ लगते पूरे क्षेत्र में सर्च अभियान चलाया गया है। पंजाब के साथ लगते इंदौरा के क्षेत्र में हिमाचल पुलिस ने नाकाबंदी की गई है। किसी भी स्थिति से निपटने के लिए सुरक्षा बलों के साथ प्रशासन ने रविवार को सभी विभागों को अपनी इमरजेंसी सेवाओं को अलर्ट पर रखने को कहा है।

Samachar First

Recent Posts

शांतिपूर्ण आंदोलन की अपील, लॉ एंड ऑर्डर तोड़ने की इजाज़त नहीं: राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल

शिमला: हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में मस्जिद के अवैध निर्माण को लेकर उत्पन्न…

41 seconds ago

राज्य स्तरीय वन खेलकूद प्रतियोगिता: मार्च पास्ट में धर्मशाला वृत रहा अव्वल

800 मीटर में मंडी के कुलविंदर तथा नाहन की मनीषा ने झटका पहला स्थान…

12 mins ago

राज्यपाल ने 11वीं हिमाचल पुलिस हाफ मैराथन को किया फ्लैग ऑफ, नशा मुक्त हिमाचल का संदेश

Shimla: रविवार को हिमाचल प्रदेश पुलिस की ओर से 11वीं हाफ मैराथन का आयोजन…

2 hours ago

विक्रमादित्य सिंह ने खरगे से मुलाकात कर जताई पार्टी के प्रति निष्ठा

New Delhi: हिमाचल प्रदेश के मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने शनिवार शाम को कांग्रेस अध्यक्ष…

2 hours ago

शिमला में कैदी पुलिस को चकमा देकर फरार, रेप के आरोप में काट रहा था सजा

Shimla: कंडा जेल में दुष्कर्म के आरोप में सजा काट रहा एक कैदी पुलिस…

3 hours ago

शिमला के दौलत सिंह पार्क में स्थापित होगी स्‍व.वीरभद्र सिंह की प्रतिमा

बैठक में मस्जिद विवाद में नगर निगम कर्मियों पर दर्ज हुए मामलों का पार्षदों ने…

4 hours ago