Follow Us:

प्रदेश के विश्व विख्यात शक्तिपीठों में धूमधाम से मनाए जा रहे गुप्त नवरात्रे

नवनीत बत्ता |

हिमाचल प्रदेश के विश्व विख्यात शक्तिपीठों में माघ माह के गुप्त नवरात्रे बड़ी धूमधाम से मनाए जा रहे हैं। गुप्त नवरात्रों के दौरान पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, यूपी, बिहार और अन्य प्रदेशों से काफी संख्या में श्रद्धालु माता के दर्शनों के लिए पहुंच रहे हैं। सभी शक्तिपीठ भक्तों की जय-जयकार से गूंज रहे हैं।

क्यों मनाए जाते हैं गुप्त नवरात्रे और इनका का क्या महत्व है  

हिमाचल प्रदेश के शक्तिपीठों पर पूरे साल चार नवरात्रे  मनाए जाते हैं जिनमें दो नवरात्रे अश्विन मास शरदीय नवरात्रे और चेत्र मास के नवरात्रे शामिल हैं। जबकि दो गुप्त नवरात्रे हैं जिनमें माघ मास शुक्लपक्ष के और दूसरे आषाढ़ मास शुक्ल पक्ष के गुप्त नवरात्रे मनाए जाते हैं। नवरात्रों में मां की पूजा अर्चना करने का विशेष महत्व माना जाता है।

गुप्त नवरात्रों को क्यों कहा जाता है गुप्त  

प्राचीन परंपराओं के मुताबिक, ऋषि-मुनियों ने अपने सिद्धियां प्राप्त करने के लिए इन नवरात्रों को गुप्त रखा था। इसीलिए इन्हें  गुप्त नवरात्रि कहा जाता है। हलांकि अब धीरे-धीरे इनका भी प्रचलन बढ़ गया है।