Follow Us:

सीमा शर्मा को NUJ में मिली बड़ी जिम्मेदारी, महिला विंग की प्रदेश अध्यक्ष बनी

समाचार फर्स्ट डेस्क |

वरिष्ठ पत्रकार सीमा शर्मा को नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्टस इंडिया (NUJ इंडिया) के महिला विंग की प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति एनयूजे इंडिया के प्रदेशाध्यक्ष रणेश राणा ने संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रज्ञानंद चौधरी ,राष्ट्रीय महामंत्री शिव कुमार अग्रवाल और राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष सीमा किरण की सहमति से की है।

प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष जोगिंद्र देव आर्य, जितेंद्र ठाकुर और मीडिया प्रभारी श्याम लाल पुंडीर ने बताया कि हम सभी जानते हैं कि महिला शक्ति भी मीडिया जगत में लंबे समय से कार्यरत है। इसीलिए उनको भी संगठन से जोड़ा जाना जरुरी है।

गौरतलब है कि हिमाचल में महिला पत्रकारों के उत्थान और विकास के लिए कोई भी संगठन कार्यरत नहीं है। इसीलिए अब एनयूजे इंडिया इसके लिए आगे आई है। उन्होंने कहा कि हिमाचल में मीडिया में कार्यरत बहुत सी महिलाएं अच्छा काम कर रही है। लेकिन अभी वो महिलाएं एनयूजे की सदस्य नहीं बनी है। अब सीमा शर्मा को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है कि वह पूरे प्रदेश में पत्रकार जगत मे कार्यरत महिलाओं को संगठन से जोडेंगी और उनके हितों के लिए संघर्ष करेंगी।सीमा शर्मा को शिमला जिला एनयूजे इंडिया के प्रभारी का भी अतिरिक्त दायित्व सौंपा गया है ताकि शिमला जिला और उसके आठों विस क्षेत्र में मंडल स्तर पर इकाईयों का गठन हो सके।

वहीं, सीमा शर्मा ने अपनी नियुक्ति के बाद कहा कि उनको जो भी दायित्व सौंपा गया है उसको वह पूरी ईमानदारी और निष्ठा से निर्वहन करेंगी। प्रदेश में मीडिया के क्षेत्र में कार्यरत तमाम महिला पत्रकारों को संगठन के साथ जोड़ा जाएगा। शिमला जिला में एनयूजे की सदस्यता अभियान को आगे बढ़ाया जाएगा।