हिमाचल

8 महीने से नियुक्ति के इंतजार में पोस्ट कोड-813 के चयनित अभ्यर्थी, सरकार से लगाई गुहार

शास्त्री पोस्ट कोड- 813 के चयनित अभ्यर्थीयो ने सरकार से इसी महीने नियुक्ति देने की गुहार लगाई है। शिमला में पत्रकार वार्ता कर उत्तीर्ण अभ्यर्थियों ने बताया कि 1182 पदों के लिए हुई इस भर्ती प्रक्रिया के लिए 50 फीसदी भर्ती बैचवाइज और 50 फीसदी के लिए भर्ती परीक्षा ली गई थी। भर्ती प्रक्रिया पूरी होने के बाद 582 अभ्यर्थीयो ने अंतिम परिणाम मे परिक्षा पास की है लेकिन 8 महीने बाद भी नियुक्तियां नहीं हो पाई हैं जिससे उनका भविष्य अधर में लटक गई है।

शास्त्री पोस्ट कोड – 813 के कमीशन पास अभ्यर्थी हीरा लाल शर्मा ने बताया कि भर्ती के अंतिम परिणामों के पश्चात न्यायालय में दायर एक याचिका के कारण नियुक्तियां लटकी हुई हैं जिससे 582 कमीशन पास अभ्यर्थी परेशान हैं जबकि बैचवाइज आधार पर भर्ती शास्त्री एक साल पहले ही नियुक्त हो गए हैं। योग्यता सिद्ध करने के बावजूद वे अपनी नियुक्ती के इन्तजार में है। सरकार कोर्ट में सही पक्ष रखे और अभ्यर्थियों को जल्द नियुक्ति दें। अंतिम परिणाम के पश्चात भर्ती आरएंडपी रूल को लेकर याचिका के कारण नियुक्तिया रूकना उचित नहीं है । इसलिए सरकार जल्द से जल्द इनकी नियुक्ति करे । उनको डर है कि आने वाले चुनाव के चलते इनकी नियुक्ति और अधिक देरी से न हो ।

Ashwani Kapoor

Recent Posts

पुराने साथियों की घर वापसी से कांग्रेस संगठन हो रहा मजबूत

शिमला जिला के कुमारसैन वार्ड के जिला परिषद सदस्य उज्वल मेहता आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय…

12 hours ago

“भाजपा कांग्रेस के घोषणा पत्र को लेकर भ्रामक प्रचार कर रही”

लोकसभा चुनाव में कांग्रेस घोषणा पत्र को लेकर जहां भाजपा बार-बार हिंदुत्व विरोधी और बहुसंख्यक…

12 hours ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का आज शिमला पहुंचने पर स्वागत

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का आज शिमला पहुंचने पर मशोबरा स्थित कल्याणी हेलीपैड पर राज्यपाल शिव…

12 hours ago

बागवान भोपाल ने तकनीक के इस्तेमाल से किसानी को बनाया मुनाफे का सौदा

वर्तमान में किसनी और बागवानी में भी आधुनिकीकरण का प्रभाव देखने को मिल रहा है.…

13 hours ago

भाजपा बताए, वर्तमान सांसद किशन कपूर का टिकट क्यों काटा: धर्माणी

भाजपा बताए, वर्तमान सांसद किशन कपूर का टिकट क्यों काटा: धर्माणी -गद्दी नेता कपूर बीते…

14 hours ago

कांग्रेस का घोषणापत्र में अल्पसंख्यक को बढ़ावा और हिन्दुत्व का विरोध: बिंदल

कांग्रेस का घोषणापत्र में अल्पसंख्यक को बढ़ावा और हिन्दुत्व का विरोध, कांग्रेस नेता कर रहे…

15 hours ago