हिमाचल

मुख्यमंत्री से मिले कांगड़ा के भाजपा नेता, रखी कई मांगें

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर से पूर्व विधायक सुरेंद्र काकू, मुनीष शर्मा और जिला परिषद रमेश बराड़ मुख्यमंत्री से मिले। उन्होंने कई मांगों मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के समक्ष रखी। उन्होंने कहा कि कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र के अंदर जल शक्ति विभाग का सबडिवीजन खोल दिया। अब कांगड़ा में जनता की पुर जोर मांग है कि जल शक्ति विभाग का डिवीजन खोल दिया जाए। मटौर कॉलेज के लिए जनता की मांग पर 5 करोड़ रुपए दे दिए। एक लोक निर्माण विभाग का सबडिवीजन कांगड़ा के बोहरकवालू या रानीताल में खोल दिया जाए।

उन्होंने कहा कि कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र के दौरे के दौरान गांव की सिवरेज का शिलान्यास करेंगे। हर घर में जल नल के तहत भाटी, सकोट, तरसूह, समेला, दौलतपुर, जन्यानकड़, जलाडी, तकीपुर, कुलथी, धमेड, घटा, चोंदा 15 गांव के लिए 18 करोड़ रुपए दिए हैं। रजियाणा खास को हर घर में जल नल के तहत 2 करोड़ रुपए और प्रधानमंत्री मुख्यमंत्री योजना के तहत रानीताल, डाकापलेरा, ठाकुरद्वारा, गाहलिया, भंगबार को 8 करोड़ रुपए दिए। मुख्यमंत्री सड़क योजना में ढूंढनी माता बाग से घट्टा के लिए 117.83 लाख रुपए दिए।

कांगड़ा में 33 केवी बिजली का सब स्टेशन तैयार है। उदघाटन खुद मुख्यमंत्री करेंगे। दौलतपुर में 33 केवी सब स्टेशन का शिलान्यास करेंगे जो कि 3 करोड़ रुपए से तैयार होगा। कांगड़ा शहर में पुलिस स्टेशन के लिए 3 करोड़ रुपए दिए। डाका पलेरा सड़क के लिए 2.50 करोड़ रुपए दिए। कांगड़ा विधान सभा क्षेत्र बिजली के क्षेत्र में स्वस्थ के क्षेत्र में शिक्षा के क्षेत्र में सड़कों के क्षेत्र में हर घर में जल नल के क्षेत्र में हर योजनाओं को करोड़ों रुपए मिले।

मुख्यमंत्री ने कांगड़ा विधान सभा क्षेत्र को 350 करोड़ रुपए दिए हैं इसके लिए हम और कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र की जनता दिल की गहराइयों से मुख्यमंत्री का धन्यवाद करते है। इसमें कई योजनाओं का मुख्यमंत्री ने शिलान्यास किए है और कांगड़ा आगमन पर व कई योजनाओं का उद्घाटन करेंगे और शिलान्यास करेंगे।

Samachar First

Recent Posts

05 अक्टूबर 2024 का राशिफल: जानें, किसके लिए रहेगा आज का दिन शुभ

  मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) आज इच्छित कार्य पूर्ण…

2 hours ago

लापरवाह एनएचएआई काे ग्रामीणों ने दिखाया आइना, किराए पर ली मशीनरी से किया मरम्मत कार्य

  Padhar/Mandi: मंडी-पठानकोट राष्ट्रीय उच्च मार्ग की खस्ताहाल स्थिति पर राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआइ) द्वारा…

12 hours ago

प्रवासी मजदूर की गला घोट कर हत्या, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया

  हमीरपुर: पुलिस थाना भोरंज की जाहू पुलिस चौकी के अंतर्गत 26 सितंबर की रात…

12 hours ago

बस से बाइक टकराने से हुई दुर्घटना में युवक की मौत

  विप्लव सकलानी मंडी। चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर सुंदरनगर के तरोट में शुक्रवार को एक…

12 hours ago

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से जुड़ी गुल्लक टीम ने सीएम से मिलने का समय मांगा, पॉकेट मनी का गुल्लक सौंपेंगे

  शिमला: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की…

12 hours ago

चुनावी थकान मिटाने कसौली पहुंचे उमर अब्दुल्ला

  कसौली: नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष और जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा…

12 hours ago