हिमाचल

कांगड़ा: भूकंप-भूस्खलन से पहले मिलेगा अलर्ट, 10 स्थानों पर विकसित होगी पूर्व चेतावनी प्रणाली

कांगड़ा जिला में अब भूकंप, भूस्खलन जैसी प्राकृतिक आपदाओं से पहले ही जानकारी मिल सकेगी। इसके लिए जिला के विभिन्न 10 स्थानों पर पूर्व चेतावनी प्रणाली और सिंथेटिक एपर्चर रडार आधारित कांगड़ा जिला का प्रोफाइल तैयार किया जाएगा। इसको लेकर जिला प्रशासन कांगड़ा और आईआईटी मंडी के बीच एमओयू साइन हुआ है। डीसी कांगड़ा निपुण जिंदल ने बताया कि कांगड़ा जिला भूकंप की दृष्टि से संवेदनशील जोन में आता है। इसके साथ ही भूस्खलन के कारण भी हर साल लाखों का नुक्सान झेलना पड़ता है।

उन्होंने कहा कि भूस्खलन और भूकंप की पूर्व चेतावनी प्रणाली विकसित होने से नुक्सान को काफी हद तक कम किया जा सकता है। इसी को ध्यान में रखते हुए राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान कमांद जिला मंडी के वैज्ञानिकों के साथ एक एमओयू साइन किया गया है। एमओयू के तहत सिंथेटिक एपर्चर रडार के माध्यम से भूकंप, भूस्खलन जैसे प्राकृतिक खतरों और कुछ जटिल प्रक्रियाओं को मापा जा सकता है। इसी तकनीक को कांगड़ा जिला के लिए भी विकसित करने बारे एमओयू साइन किया गया। इसके साथ ही कांगड़ा जिला के दस विभिन्न जगहों पर आधुनिक तकनीक से लैस पूर्व चेतावनी प्रणाली विकसित करने पर भी सहमति बनी है। इसके साथ ही विभिन्न जगहों में चेतावनी के लिए हूटर और ब्लींकर्स भी स्थापित करने के लिए एमओयू साइन किया गया है।

उपायुक्त ने कहा कि पूर्व चेतावनी के टेक्स्ट मैसेज की व्यवस्था करने के लिए भी कहा गया है ताकि समय रहते लोगों तक सूचना पहुंच सके। उन्होंने कहा कि आईआईटी मंडी के वैज्ञानिक इस प्रोजेक्ट के तहत भूस्खलन एवं प्राकृतिक आपदाओं के डाटा का अनुसंधान के लिए भी उपयोग कर सकते हैं ताकि प्राकृतिक आपदाओं से आम जनमानस के बचाव के लिए भविष्य में बेहतर कार्य किया जा सके। उन्होंने कहा कि इस प्रोजेक्ट की फंडिंग आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के माध्यम से की जाएगी इस के लिए समय भी निर्धारित किया गया है। इस अवसर पर एडीएम रोहित राठौर भी उपस्थित थे जबकि आईआईटी कमांद प्रशासन की ओर से वर्चअल तौर पर एमओयू साइन किया गया।

Samachar First

Recent Posts

05 अक्टूबर 2024 का राशिफल: जानें, किसके लिए रहेगा आज का दिन शुभ

  मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) आज इच्छित कार्य पूर्ण…

4 hours ago

लापरवाह एनएचएआई काे ग्रामीणों ने दिखाया आइना, किराए पर ली मशीनरी से किया मरम्मत कार्य

  Padhar/Mandi: मंडी-पठानकोट राष्ट्रीय उच्च मार्ग की खस्ताहाल स्थिति पर राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआइ) द्वारा…

14 hours ago

प्रवासी मजदूर की गला घोट कर हत्या, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया

  हमीरपुर: पुलिस थाना भोरंज की जाहू पुलिस चौकी के अंतर्गत 26 सितंबर की रात…

14 hours ago

बस से बाइक टकराने से हुई दुर्घटना में युवक की मौत

  विप्लव सकलानी मंडी। चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर सुंदरनगर के तरोट में शुक्रवार को एक…

14 hours ago

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से जुड़ी गुल्लक टीम ने सीएम से मिलने का समय मांगा, पॉकेट मनी का गुल्लक सौंपेंगे

  शिमला: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की…

14 hours ago

चुनावी थकान मिटाने कसौली पहुंचे उमर अब्दुल्ला

  कसौली: नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष और जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा…

14 hours ago