हिमाचल

कॉर्ड संस्था में जाइका के एसएचजी को पढ़ाया सशक्तिकरण का पाठ

धर्मशाला: जाइका वानिकी परियोजना के तहत विभिन्न स्वयं सहायता समूहों को महिला सशक्तिकरण और ग्रामीण विकास का पाठ पढ़ाया गया। धर्मशाला के सिद्धबाड़ी स्थित चिनमय ऑग्रेनाइजेशन फॉर रूरल डेवलेपमेंट यानी कॉर्ड संस्था में तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का सफल आयोजन किया गया। यह प्रशिक्षण शिविर महिला स्वयं सहायता समूहों के लिए रखा गया। जिसमें महिलाओं को आजीविका कमाने और अपनी आर्थिकी को मजूबत करने के गुर सिखाए। जाइका वानिकी परियोजना के तहत वन मंडल नूरपुर के 60 स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को अपनी आर्थिकी मजबूत करवाने के लिए पारंपरिक हिमाचली उत्पादों का तैयार करने के लिए कॉर्ड संस्था के साथ अनुभव सांझा किए। बताया गया कि कॉर्ड संस्था के तहत चल रहे विभिन्न स्वयं सहायता समूहों द्वारा निर्मित उत्पादों पर भी विस्तार से चर्चा की गई।

तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के दौरान कॉर्ड के मुख्य निदेशक नरेंद्र ठाकुर और प्रशिक्षक विनोद पठानिया ने महिलाओं को सशक्त होने एवं आत्मपिर्भर होने के टिप्स दिए। इस अवसर पर नूरपुर वन मंडलाधिकारी अमित शर्मा ने बताया कि जाइका वानिकी परियोजना हिमाचल के ग्रामीणों को आत्मनिर्भर बनाने के साथ-साथ आजीविका कमाने के लिए हरेक क्षेत्र में कार्य कर रही है। तीन दिवसीय प्रशिक्षण के दौरान जाइका वानिकी परियोजना के तहत नूरपुर से सब्जेक्ट मैटर स्पेशलिस्ट सुकृति, ज्वाली रेंज की एफटीयू प्रियंका, रे रेंज के एफटीयू अमित और नूरपुर की एफटीयू आयुषि ने यहां मौजूद स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को जाइका वानिकी परियोजना की हरेक गतिविधियों के से अवगत कवाया। इस दौरान सभी प्रतिभागियों को कॉर्ड संस्था ने प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।

Kritika

Recent Posts

चंडीगढ़ सेक्टर 42 कॉलेज में हिमाचल की बेटी ने प्रेरणा ने मारी बाजी

चंडीगढ़ सेक्टर-42 के गवर्नमेंट पीजी गर्ल्स कॉलेज में चल रही चुनाव में हिमाचल प्रदेश के…

17 hours ago

संजौली मस्जिद विवाद को लेकर एमसी आयुक्त के कोर्ट में सुनवाई

सबंधित जेई और वक्फ बोर्ड को लगी फटकार, मामले की 5 अक्टूबर को अगली सुनवाई,जेई…

18 hours ago

इंस्पायर मानक अवार्ड के लिए 15 सितंबर तक छात्र करवा सकते है आवेदन

हमीरपुर, कांगड़ा व चंबा के छात्र लेंगे भाग अभी तक कई स्कूलों ने नहीं किया…

18 hours ago

निबंध लेखन में रितिका ने हासिल किया पहला स्थान

भाषा-संस्कृति विभाग जिला कांगडा़ द्वारा जिला स्तरीय राजभाषा हिन्दीं पखवाडे का आयोजन जी.ए.वी स्कूल कांगडा…

18 hours ago

परशुराम चौक बाजार में जलभराव की समस्या से मिली निजात, व्यापारी खुश

पांवटा साहिब- शहर में जल भराव की समस्या से निपटने के लिए नगर निगम द्वारा…

18 hours ago

राज्य में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्धः केवल पठानिया

धर्मशाला, 6 सितम्बर: उपमुख्य सचेतक व विधायक शाहपुर केवल सिंह पठानिया ने आज शाहपुर विधानसभा…

1 day ago