Categories: हिमाचल

मैक्लोडगंज में चीन सरकार के खिलाफ हुआ ‘शैडो प्ले’ का आयोजन

चीन और तिब्बत की लड़ाई तो सभी जानते ही हैं जिसके लिए निर्वासित तिब्बती लोग तिब्बत से बाहर रह कर भी तिब्बत की आजादी की मांग लगातार कर रहे हैं। इस मामले में चीन के खिलाफ विश्व भर में प्रोटेस्ट किये जा रहे हैं इसी के चलते आज यानी रविवार को धर्मशाला के मैक्लोड़गंज में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें चीन द्वारा तिब्बती लोगों पर किए जा रहे अत्याचारों के बारे में जानकारी दी गई।

इस दौरान स्थानीय विदेशी और पर्यटक मोजूद रहे। आपको बता दें कि तिब्बत में तशी वांगचुक जो दुकानदार है और पेशे से वकील भी है। जिसे चीन सरकार ने अरेस्ट करके उसे 5 साल की जेल की सजा दी है। तशी वांगचुक तिब्बत के स्कूलो में तिब्बत भाषा की शिक्षा देने की मांग कर रहा था।

जिसे चीन सरकार ने मान्य नहीं माना और कानून की अवहेलना बता कर उसे 5 साल की सजा सुनाई गई। जिसके चलते आज एक कार्यक्रम जिसका नाम शैडो प्ले रखा गया। शैडो शो के माध्यम से लोगों को चीन सरकार की क्रूरता के बारे में दिखाया गया। इसमें बताया गया कि किस तरह चीन सरकार तिब्बत के लोगों पर अत्याचार कर रही है।

वहीं, कार्यक्रम की आयोजक तेंजिन शैला का कहना है कि इस शैडो प्ले के आयोजन का मकसद चीन सरकार के अत्याचार को दुनिया भर में दिखाना है कि किस तरह चीन सरकार लोगों पर अत्याचार कर रही है और वहां तानाशाह रवैया अपनाया जा रहा है। इतना ही नहीं लोगों के मूलभूत अधिकारों को भी नहीं दिया जा रहा।

तशी वांगचुक जो तिब्बत की भाषा की लड़ाई लड़ रहा था जिसे सरकार ने कानून की अवहेलना बताते हुए उसे 5 साल की सजा सुनाई है जिसे आज सजा काटते हुए 3 साल हो गए हैं।

Samachar First

Recent Posts

विक्रमादित्य की चेतावनी: कंगना माफी मांगें, वरना मानहानि का सामना करें

Shimla: मंडी से सांसद कंगना रनौत के बयान पर मंत्री विक्रमादित्य सिंह पलटवार किया…

18 mins ago

सामान्य से 3.2 डिग्री अधिक तापमान, 26 तारीख से बारिश की उम्मीद

Shimla: प्रदेश में बीते 3 दिन से सूरज चमक रहा है। इससे सितंबर माह…

1 hour ago

शिमला-बिलासपुर हाईवे पर भूस्खलन, यातायात प्रभावित

Solan: शिमला-बिलासपुर राष्ट्रीय राजमार्ग-205 पर दाड़लाघाट के कराड़ाघाट के समीप साफ मौसम में ही पहाड़ी…

2 hours ago

PCC Meeting: सीएम की उपस्थिति पर संशय, डिप्टी सीएम नहीं होंगे

Shimla:कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी कुछ ही देर में कांग्रेस भवन में…

2 hours ago

शिमला में छुट्टियां बीताकर सोनिया और राहुल लौटे, अब दिल्ली की राह

Shimla: हिमाचल की राजधानी शिमला के मशोबरा में छुट्टियां बीताकर आज सुबह सोनिया गांधी और…

3 hours ago

सितम्बर 23 का राशिफल, क्या कहती हैं आपकी राशि?

आज का राशिफल 23 सितम्बर 2024 , सोमवार मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू,…

3 hours ago