हिमाचल

प्रत्येक पंचायत में आयोजित किए जाएंगे सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम: पठानिया

धर्मशाला, शाहपुर: शाहपुर विधानसभा के चंगर क्षेत्र में विधायक केवल सिंह पठानिया ने मकर सक्रांति के अवसर पर लपियाना पंचायत के डिब्बर में आयोजित में सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम में लोगों की समस्याएं सुनीं तथा अधिकारियों को समस्याओं के त्वरित निदान के लिए निर्देश भी दिए गए। विधायक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि वर्तमान सरकार आम लोगों की समस्याओं के त्वरित निदान सुनिश्चित करने के लिए कृतसंकल्प है तथा इसी के तहत कारगर कदम उठाए जा रहे हैं प्रत्येक पंचायत में सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

इसके पश्चात विधायक केवल सिंह पठानिया ने परगोड़ पंचायत के गुब्बर में लगभग 15 लाख से निर्मित होने वाले खेल मैदान का भूमि पूजन किया तथा ठेहड़ में 12 लाख से निर्मित पंचायत भवन का उदघाटन करके जनता को समर्पित किया। वहीं परगोड़ के लिए बस को हरी झंडी देकर रवाना किया।

इससे पहले शहीद परसराम एव काँग्रेस बूथ प्रभारी स्वर्गीय अवतार राणा की आत्मा की शांति के लिए दो मिंट का मौन रख कर श्रद्धांजलि दी। बूथ काँग्रेस कमेटी अध्यक्ष मिलखी राम, शिवाय महिला मंडल प्रधान शारदा देवी,युवा मंडल प्रधान रजिंदर राणा एव सभी सदस्यों ने विधायक को शॉल टोपी पहनाकर सम्मानित किया।

ये रही घोषणाएं

विधायक केवल पठानिया ने डिबर से कपाड़ से मनेई सड़क बनाने की वायदा किया। उंन्होने कहा कि डिबर के खेल के मैदान को चैड़ा करने  के लिए डंगा लगाया जाएगा। लपियाना स्कूल के रास्ते के लिए पुली बनाई जाएगी। डिबर सड़क को बस सुविधा के योग्य बनाया जाएगा तथा राशन का डिपो खोला जाएगा। चंगर क्षेत्र में बिजली की समस्या को दूर किया जाएगा। शिवाय महिला मंडल डिबर को 11 हजार देने की घोषणा की कही। टांडा के लिए बस सेवा आरंभ करने का आश्वासन भी दिया।

Kritika

Recent Posts

अमेरिका की ध्रुवी पटेल के सिर सजा Miss India Worldwide का ताज

समाचार फर्स्‍ट एजेंसी Washington: अमेरिका में ‘कम्प्यूटर इन्फॉर्मेशन सिस्टम’ की छात्रा ध्रुवी पटेल को ‘मिस…

5 hours ago

27 या 28 सितंबर को इंदिरा एकादशी कब है? जानें

  Indira Ekadashi 2024 : हिंदू धर्म में आश्विन मास की पहली एकादशी व्रत का…

5 hours ago

दोपहर 12 बजे हिमाचल मंत्रिमंडल की बैठक: क्या होंगे प्रमुख निर्णय?

  Shimla:  राज्य मंत्रिमंडल की बैठक शुक्रवार दोपहर 12 बजे मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की…

5 hours ago

आज का ज्योतिषीय प्रभाव

आज का राशिफल 20 सितम्बर 2024, शुक्रवार मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले,…

5 hours ago

लेह-दिल्ली रूट पर एचआरटीसी की बस सेवा बंद, जून 2025 तक बहाल होगा रूट

  अब यात्रियों को मनाली-केलांग-लेह के बीच टैक्सियों में मंहगा सफर करना पड़ेगा Shimla :एचआरटीसी…

19 hours ago

चिकन की दुकानों में स्वच्छता के नियम दरकिनार

  Hamirpur:जिला खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा किए गए चिकन की दुकानों के निरीक्षण में स्वच्छता…

20 hours ago