<p>हिमाचल बचाओ संघर्ष मोर्चा ने जोगिन्दर नगर में बने शानन बिजली प्रोजेक्ट को लेकर कई तरह के सवाल उठाए हैं। हिमाचल बचाओ संघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष लच्छविन्दर सिंह ने कहा कि इस प्रोजेक्ट से लाहौर तक रोशन हुआ लेकिन मंडी और हिमाचल को इसका हिस्सा नहीं मिल रहा है। इसका संचालन यदि हिमाचल को दे दिया जाए तो प्रदेश को इसका फ़ायदा होगा। इससे जहां प्रदेश को फायदा होगा तो वहीं हिमाचल का कर्ज़ भी इससे कम होगा। मंडी को अभी 3 फ़ीसदी हिस्सा ही मिल रहा है। जबकि ये प्रोजेक्ट 50 मेगावाट से अब 110 मेगावाट तक पहुंच गया है। लेकिन हिमाचल को इससे फ़ायदा नहीं मिल रहा है।</p>
<p>उन्होंने कहा कि सरकार इस पर कुछ नहीं कर रही है। मुख्यमंत्री को अफ़सर चला रहे हैं और उनको कुछ पता नहीं है। स्थानीय विधायक प्रकाश राणा हेलीकॉप्टर में घूमते हैं उनको धरातल की हकीकत का कुछ पता नहीं है। इसलिए हिमाचल संघर्ष समिति मामले को लेकर सर्वोच्च न्यायालय का दरवाज़ा खटखटाया जाएगा।</p>
<p> 1926 में शुरू हुई 48 मेगावाट शानन विद्युत परियोजना आज ख़स्ताहाल है। वर्ष 1985 में इस परियोजना का नवीनीकरण कर इसे 110 मेगावाट का बना दिया गया। लेकिन मंडी का आज भी 3 फ़ीसदी हिस्सा है। मंडी के तत्कालीन राजा जोगिंदर सेन ने ही मंडी के हक़ की लड़ाई लड़ी थी।</p>
Mandi: नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर तीखा हमला करते हुए…
नव भारत युवा संघ ने डॉ. वाई एस परमार मेडिकल कॉलेज, नाहन की अव्यवस्थाओं को…
Children's Fair 2024: राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कन्या हमीरपुर में सोमवार को आयोजित बाल…
Kamlesh Thakur public grievances: देहरा विधानसभा क्षेत्र की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को ग्राम…
Market yard in Dramman: मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने घोषणा की है कि द्रमण…
Rajiv Gandhi Natural Farming Start-Up Scheme: पर्यटन निगम के अध्यक्ष और कैबिनेट रैंक के नेता…