हिमाचल

भारत की बढ़ती आबादी पर शांता ने जताई चिंता, सरकार से कानून बनाने की मांग

BJP के वरिष्ठ नेता एवं प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने बढ़ती आबादी पर चिंता जताई है। शांता ने कहा कि देश में लगातार बढ़ती आबादी के कारण आबादी का संतुलन बिगड़ गया है। कुछ समुदाय अधिक शादियां करके अधिक बच्चे पैदा कर रहे हैं। जनगणना के आंकड़े इस बात का प्रमाण हैं। लेकिन इस समस्या का ईलाज हिंदुओं द्वारा और अधिक बच्चे पैदा करना बिलकुल नहीं है।

शांता ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में देश के विकास में किसी प्रकार की कोई कमी नहीं है। इससे अधिक और कुछ नहीं हो सकता। कई प्रकार की योजनाओं से देश की गरीबी और बेरोजगारी को दूर करने की कोशिश हो रही है। लेकिन यह एक कठोर सत्य है कि विकास के सभी लाभ बढ़ती आबादी का राक्षक निगल रहा है। पीएम मोदी के सब प्रकार के प्रयत्नों के बाद भी देश में गरीबी और बेरोजगारी बढ़ रही है। हर साल कई करोड़ लोग बढ़ जाते हैं। 35 करोड़ से बढ़ते-बढ़ते आज भारत 140 करोड़ पर पहुंच गया है। कई सालों के बाद भारत चीन को भी पीछे छोड़कर दुनिया का सबसे अधिक आबादी वाला देश बन जाएगा।

उन्होंने कहा कि देश की गरीबी और बेरोजगारी दूर करने का एक ही तरीका है कि बढ़ती आबादी के विस्फोट को रोका जाए। सरकार एक कानून बनाए- दो से अधिक बच्चे पैदा करने पर रोक लगे और यह कानून देश के सभी संप्रदायों पर लागू हो। इतना ही नहीं आबादी कम करने के लिए एक बच्चे के परिवार को इतनी अधिक सुविधाएं दी जाएं कि आबादी घटनी शुरू हो जाए। शांता ने हिंदू नेताओं से आग्रह किया है कि वे इस दृष्टि से पीएम मोदी से मिलें । हालांकि ये समस्या उनके ध्यान में भी है। पूरे देश के सभी हिंदू नेता इक्टठे होकर पीएम मोदी से आग्रह करें और जनसंख्या को रोकने के कानून पास हो।

शांता कुमार ने विश्व हिंदू परिषद से भी आग्रह किया है कि वे नेतृत्व करें और पूरे हिंदू समाज की और से भारत सरकार को कानून बनाने के लिए विवश करें।

Ashwani Kapoor

Recent Posts

अमेरिका की ध्रुवी पटेल के सिर सजा Miss India Worldwide का ताज

समाचार फर्स्‍ट एजेंसी Washington: अमेरिका में ‘कम्प्यूटर इन्फॉर्मेशन सिस्टम’ की छात्रा ध्रुवी पटेल को ‘मिस…

4 hours ago

27 या 28 सितंबर को इंदिरा एकादशी कब है? जानें

  Indira Ekadashi 2024 : हिंदू धर्म में आश्विन मास की पहली एकादशी व्रत का…

4 hours ago

दोपहर 12 बजे हिमाचल मंत्रिमंडल की बैठक: क्या होंगे प्रमुख निर्णय?

  Shimla:  राज्य मंत्रिमंडल की बैठक शुक्रवार दोपहर 12 बजे मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की…

4 hours ago

आज का ज्योतिषीय प्रभाव

आज का राशिफल 20 सितम्बर 2024, शुक्रवार मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले,…

4 hours ago

लेह-दिल्ली रूट पर एचआरटीसी की बस सेवा बंद, जून 2025 तक बहाल होगा रूट

  अब यात्रियों को मनाली-केलांग-लेह के बीच टैक्सियों में मंहगा सफर करना पड़ेगा Shimla :एचआरटीसी…

18 hours ago

चिकन की दुकानों में स्वच्छता के नियम दरकिनार

  Hamirpur:जिला खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा किए गए चिकन की दुकानों के निरीक्षण में स्वच्छता…

19 hours ago