2022 के चुनाव से पहले मुख्यमंत्री कई जगहों पर करोड़ों की सौगातें दे रहे हैं। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री ने मंगलवार को इंदौरा विधानसभा क्षेत्र में 161 करोड़ की 13 विकासात्म परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास किए। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर भी निशाना साधा।
सीएम ने कहा कि कोरोना काल में भी विपक्ष ने सिर्फ राजनीति की है और महामारी से बचाव के लिए लगाए जा रही वैक्सीन को भाजपा का टीका करार दिया। इन्हीं नेताओं ने बाद में इस वायरस से बचने के लिए अपना भी टीकाकरण करवाया।
सीएम ने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार ने विकास को मानवीय स्वरूप प्रदान किया है। कांग्रेस ने पिछले 50 सालों में कुछ नहीं किया और केवल सत्ता का ही आनंद लिया। प्रदेश के लोगों की मदद के लिए कांग्रेस एक भी योजना शुरू करने में नाकाम रही है।
कांग्रेस राज्य में लंबे समय तक सत्ता में रही लेकिन समाज के कमजोर वर्गों के कल्याण के लिए कुछ भी नहीं किया। लेकिन वर्तमान प्रदेश सरकार ने यह सुनिश्चित किया है कि सरकार की प्रत्येक योजना और कार्यक्रम का लाभ गरीब और जरूरतमंदों तक पहुंचे। उन्होंने कहा कि इस वर्ष हिमाचल दिवस पर उनके द्वारा की गई घोषणाओं को भी कांग्रेस के नेता पचा नहीं पा रहे हैं।
समाचार फर्स्ट एजेंसी Washington: अमेरिका में ‘कम्प्यूटर इन्फॉर्मेशन सिस्टम’ की छात्रा ध्रुवी पटेल को ‘मिस…
Indira Ekadashi 2024 : हिंदू धर्म में आश्विन मास की पहली एकादशी व्रत का…
Shimla: राज्य मंत्रिमंडल की बैठक शुक्रवार दोपहर 12 बजे मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की…
आज का राशिफल 20 सितम्बर 2024, शुक्रवार मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले,…
अब यात्रियों को मनाली-केलांग-लेह के बीच टैक्सियों में मंहगा सफर करना पड़ेगा Shimla :एचआरटीसी…
Hamirpur:जिला खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा किए गए चिकन की दुकानों के निरीक्षण में स्वच्छता…