Follow Us:

शांता ने सरकार से किया सख्ती बढ़ाने का आग्रह, नियम तोड़ने वालों और भ्रष्टाचारियों को 6 महीने कैद की मांग

मृत्युंजय पुरी |

भाजपा वरिष्ठ नेता एवं प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार ने कहा कि हिमाचल और कांगड़ा में कोरोना बढ़ता जा रहा है। गांव में फैली बिमारी का पूरा हिसाब सरकार के पास नहीं आ रहा। मरने वालों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। कांगड़ा सबसे अधिक पीड़ित है अभी यह हाल है तो तीसरी लहर के आने पर क्या होगा। सरकार और जनता को गहराई से विचार करना चाहिए और कठोर फैसले लेने चाहिए।

शांता ने कहा कि इस दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति का सबसे बड़ा कारण सरकार और जनता की लापरवाही है। एक तरफ रोज लोग मर रहे हैं। दूसरी तरफ धामें और भंडारे हो रहे हैं। यह व है ज पकड़े जा रहे हैं। प्रदेश के हजारों गांव में कहां किस प्रकार नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं इसका पूरा हिसाब कहीं नहीं मिल रहा है।  शांता ने मुख्यमंत्री और प्रदेश के सभी जिम्मेवार नेताओं से निवेदन किया है कि भारत सदा से एक महारोग से पीड़ित रहा है। ये रोग है नियम न निभाना, कर्तव्य का ईमानदारी से पालन न करना। इसी कारण 72 साल की आजादी के बाद भी हम गरीबी और बेरोजगारी से सिसक रहे हैं। देश के 75 फीसदी लोग ईमानदारी से कर्तव्य पालन करते हैं लेकिन 25 फीसदी लोग पूरे देश के किए कराये को खत्म कर देते हैं और यही आज हो रहा है।

उन्होंने कहा कि यदि शुरू से सभी नियमों का शत-प्रतिशत पालन किया होता तो आज इस प्रकार सैंकड़ों घरों में मातम न दिखाई देता। शांता ने सरकार से आग्रह किया है कि सख्ती और बढ़ाएं। किसी प्रकार का कोई समागम कहीं पर बिल्कुल न हो। सभी सरकारी कार्यक्रम वर्चुअल हों। नियम तोड़ने वाले औऱ इस संकट में भी भ्रष्टाचार करने वालों को ऐसे कानून में गिरफ्तार किया जाए जिसमें कम से कम 6 महीने तक कोई जमानत न हो सके। नियम निभाने का यह काम ऊपर से मंत्रियों से शुरू किया जाए। यदि ऐसा न किया तो तीसरी लहर आने के बाद क्या होगा- सोच कर ही डर लगता है।