Categories: हिमाचल

शांता नहीं मनाएंगे 87वां जन्मदिन, सभी लोगों से जन्मदिन वाले दिन घर न आने का किया आग्रह

<p>12 सितंबर को बीजेपी के वरिष्ठ नेता एवं प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार अपने जीवन के 86 साल पूरे कर 87वें साल में प्रवेश करने जा रहे हैं। लेकिन कोरोना के बढ़ते खतरे को देखते हुए शांता कुमार ने इस बार अपना जन्मदिन न मनाने का फैसला लिया है। साथ ही उन्होंने अपने संबंधियों, मित्रों और पार्टी कार्यकर्ताओं से जन्मदिन वाले दिन उनके घर न आने का आग्रह किया है।&nbsp;</p>

<p>शांता ने कहा कि कई सालों से उनके जन्मदिन वाले दिन सैकड़ों संबंधी, मित्र और कार्यकर्ता उन्हें बधाई देने उनके घर आते हैं। जो एक उत्सव ही हो जाता है। लेकिन इस बार कोरोना के चलते परिस्थिति दिन प्रतिदिन चिंताजनक और भयानक होती जा रही है। हर रोज रोगियों और मरने वालों की संख्या बढ़ रही है। पूरी दुनिया लाचार होकर आंसू बहा रही है। इसलिए मैंने फैसला लिया है कि इस बार में अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगे।&nbsp;</p>

<p>उन्होंने सभी से आग्रह किया है कि कोई भी संबंधी, मित्र और कार्यकर्ता उस दिन उनके घर बिल्कुल न आए। हालांकि इस विवश्ता के लिए उन्होंने सभी से क्षमा भी मांगी है। उन्होंने कहा कि आप विश्वास रखें कि जब आप अपने घर से उन्हें याद करेंगे तो वह तन से नहीं मन से आपको मिल लेंगे। शांता ने कहा कि जीवन के इस मोड़ पर आपसे बहुत कुछ कहना है। शीघ्र की एक लेख लिखेंगे और लेख के जरिए अपनी बात कहेंगे।</p>

Samachar First

Recent Posts

“JOA IT पदों पर चयनित उम्मीदवारों की सूची जारी, इतने को मिली नियुक्ति”

  Shimla: सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने राज्य चयन आयोग की सिफारिशों के आधार…

7 hours ago

अतिक्रमण एक रात का नहीं, सुक्खू सरकार से पहले हुआ अवैध निर्माण: कुलदीप

  Shimla : हिमाचल प्रदेश में स्ट्रीट वेंडर्स को लेकर विधानसभा की ओर से कमेटी…

7 hours ago

मुख्यमंत्री के निर्देश पर हमीरपुर में ‘कायाकल्प’ अभियान से बदल रही है शहर की तस्वीर

  Hamirpur: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के गृह जिले के मुख्यालय हमीरपुर शहर की…

8 hours ago

राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए ठोस कदम उठा रही है सरकार: बाली

  टांडा मेडिकल कालेज भी स्वास्थ्य क्षेत्र में निरंतर नए आयाम कर रहा स्थापित विश्व…

8 hours ago

प्रमोशन लिस्ट के इंतजार में कई शिक्षक बिना प्रिंसिपल बने होंगे रिटायर

  वर्तमान में प्रिंसिपल के 500 पद है खाली लेक्चरर्स की 90:10 की मांग का…

9 hours ago

अनुष्का दत्ता पहुंची मिस यूनिवर्स इंडिया-2024 के फाइनल में, हिमाचल की पहली प्रतिभागी

  Shimla: रोह‍डू की रहने वाली 22 वर्षीय अनुष्का दत्ता मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 प्रतियोगिता…

9 hours ago