Categories: हिमाचल

कोविड प्रोटोकॉल के साथ हुआ शांता की धर्मपत्नी संतोष शैलजा का अंतिम संस्कार, बेटे ने दी मुखाग्नि

<p>बीजेपी के वरिष्ठ नेता और प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार की धर्मपत्नी संतोष शैलजा (75) का निधन हो गया। उन्होंने मंगलवार सुबह टांडा अस्पताल में सुबह चार बजे अंतिम सांस ली। उनके पार्थिव शरीर को पालमपुर लाया गया जिसके उपरांत कोविड-19 नियमों के तहत घुग्&zwj;गर नाला मंदिर मोक्ष धाम में उनका अंतिम संस्&zwj;कार किया गया। बेटे बिक्रम शर्मा ने चिता को मुखाग्&zwj;न&zwj;ि दी। कोरोना प्रोटोकॉल के अनुसार कम ही लोगों को अंतिम संस्कार में जाने की अनुमति मिली। उनके अंतिम संस्कार के दौरान शांता कुमार और विधानसभा अध्&zwj;यक्ष विपिन परमार समेत स्&zwj;थानीय एसडीएम और तहसीलदार भी मौजूद रहे।</p>

<p>बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार की पत्नी संतोष शैलजा कोरोना संक्रमित होने के बाद कांगड़ा के टांडा मेडिकल कॉलेज में भर्ती थी। उन्हें चार दिन पहले कोरोना हो गया था। मंगलवार सुबह संतोष शैलजा ने अंतिम सांस ली। वह 75 साल की थी। संतोष शैलजा एक कुशल गृहणी ही नहीं एक सच्ची जीवन साथी और लेखिका भी थी। जिन्होंने शांता कुमार के लंबे राजनीतिक जीवन के पग पग पर साथ दिया। आज 50 साल से ज्यादा शांता का साथ निभाने वाली शैलजा ने उनका साथ छोड़ दिया। शांता कुमार ने दो दिन पहले ही पत्नी से मिलकर सोशल मीडिया पर भावुक संदेश डाला था। उस वक़्त शायद उनको अपने साथी से बिछोह का एहसास हो गया था।<br />
&nbsp;</p>

Samachar First

Recent Posts

संजौली मस्जिद विवाद में ओवैसी की एआईएमआईएम पार्टी की एंट्री, हाईकोर्ट में पीआईएल की तैयारी

सवाल नगर निगम ने खुद 7000 अवैध निर्माण चिन्हित किया था। क्या सब पर बुलडोजर…

2 hours ago

केजरीवाल ने Rss Chief को पत्र, केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग के आरोप

  New Delhi: आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक…

2 hours ago

कृषि कानून के बयान पर कंगना रनौत ने मानी गलती

  Mandi: मंडी की सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत ने कृषि कानून पर दिए गए…

2 hours ago

कृषि कानून पर बयान देने पर कंगना रनौत ने किसानों से मांगी माफी , अपने शब्द लिए वापस

Mandi: मंडी की सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत ने कृषि कानून पर दिए गए बयान…

3 hours ago

न्यायाधीश राजीव शकधर ने हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के पद की शपथ ली

Shimla: दिल्ली हाईकोर्ट के न्यायाधीश राजीव शकधर ने  आज  हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश…

3 hours ago

विदेशी पैराग्‍लाइडरस के बिना बीड बिलिंग सूनी, अब दो अक्‍तूबर से आस

  मौसम की बेरुखी के चलते विदेशी पायलटों ने नहीं दी दस्‍तक रोजाना मात्र 40…

3 hours ago