Categories: हिमाचल

हिमाचल की ‘शिखा’ ने छुआ बुलंदियों का आसमां, सेना में बनी लेफ्टिनेंट

<p>हिमाचल की बेटियां लगातार प्रदेश का मान बढ़ा रही है। एक के बाद एक प्रदेश की बेटियां सेना में लेफ्टिनेंट बनी है। अब हमीरपुर की पंचायत अग्घार की निवासी शिखा भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बनी हैं। इससे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।</p>

<p>शिखा ने अपनी आठवीं तक की पढ़ाई राजकीय माध्यमिक पाठशाला नाहलवीं से की। इसके बाद 12वीं तक की पढ़ाई भोटा के निजी स्कूल और बारहवीं के बाद शिखा ने मिलिट्री अस्पताल जालंधर से बीएससी नर्सिंग की पढ़ाई पूरी की। पढ़ाई के बाद शिखा ने गुड़गांव के एक अस्पताल में दो वर्ष तक नौकरी की।</p>

<p>वर्ष 2018 में शिखा ने लखनऊ में परीक्षा पास कर लेफ्टिनेंट का पद हासिल किया। शिखा के पिता बलवीर सिंह सेना से सूबेदार के रैंक से सेवानिवृत्त हैं। वहीं, माता वीना देवी गृहिणी और भाई विकास इंजीनियर है।</p>

<p>शिखा का कहना है कि इस कामयाबी के लिए उसके माता-पिता ने उसका पूरा सहयोग दिया है। इस कारण वह इस मुकाम पर पहुंची है। शिखा ने कहा कि बेटा बेटी में कोई अंतर नहीं है। वहीं, शिखा के परिजनों ने बताया कि उन्हें अपनी बेटी की उपलब्धि पर गर्व है। उसने कड़ी मेहनत से यह मुकाम हासिल किया है।</p>

Samachar First

Recent Posts

“JOA IT पदों पर चयनित उम्मीदवारों की सूची जारी, इतने को मिली नियुक्ति”

  Shimla: सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने राज्य चयन आयोग की सिफारिशों के आधार…

4 hours ago

अतिक्रमण एक रात का नहीं, सुक्खू सरकार से पहले हुआ अवैध निर्माण: कुलदीप

  Shimla : हिमाचल प्रदेश में स्ट्रीट वेंडर्स को लेकर विधानसभा की ओर से कमेटी…

4 hours ago

मुख्यमंत्री के निर्देश पर हमीरपुर में ‘कायाकल्प’ अभियान से बदल रही है शहर की तस्वीर

  Hamirpur: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के गृह जिले के मुख्यालय हमीरपुर शहर की…

5 hours ago

राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए ठोस कदम उठा रही है सरकार: बाली

  टांडा मेडिकल कालेज भी स्वास्थ्य क्षेत्र में निरंतर नए आयाम कर रहा स्थापित विश्व…

5 hours ago

प्रमोशन लिस्ट के इंतजार में कई शिक्षक बिना प्रिंसिपल बने होंगे रिटायर

  वर्तमान में प्रिंसिपल के 500 पद है खाली लेक्चरर्स की 90:10 की मांग का…

6 hours ago

अनुष्का दत्ता पहुंची मिस यूनिवर्स इंडिया-2024 के फाइनल में, हिमाचल की पहली प्रतिभागी

  Shimla: रोह‍डू की रहने वाली 22 वर्षीय अनुष्का दत्ता मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 प्रतियोगिता…

6 hours ago