Categories: हिमाचल

शिमला: काजा से चयनित 15 प्रतिभागियों ने आइस स्केटिंग रिंक शिमला में किया प्रदर्शन

<p>प्रदेश के लाहौल स्पीति के काजा में बने प्राकृतिक आइस हॉकी रिंक में प्रशिक्षित हो रहे 15 प्रतिभागियों ने वीरवार को आइस स्केटिंग रिंक में अपना प्रदर्शन किया। इस मौके पर जिलाधीश आदित्य नेगी ने बतौर मुख्य तिथि शिरकत की। काजा के 15 बच्चों का चयन नेशनल आइस हॉकी कैंप के लिए हुआ है। जिलाधीश आदित्य नेगी ने काजा के प्रतिभागियों का होंसला बढ़ाया और बेहतर भविष्य की कामना की। इस मौके पर शिमला क्लब और डोगरा स्काउट के बीच आइस हॉकी के बीच मैच हुआ जिसमें शिमला क्लब ने बाजी मारी।&nbsp;</p>

<p>इस मौके पर राष्ट्रीय कोच अमित बेरबाल ने कहा कि स्पीति की आठ लड़कियां और सात लड़के राष्ट्रीय आईस हॉकी कैंप के लिए चयनित हुए हैं। यह कैंप गुलमर्ग में आयोजित होने जा रहा है। ये सभी प्रतिभागी उसमें हिस्सा लेने जा रहे हैं। इससे बच्चों में आइस हॉकी के प्रति उत्साह बढ़ेगा। हमें उम्मीद है कि कुछ हमारे बच्चें राष्ट्रीय टीम के लिए भी चयनित हो। काजा में शुरू हुए कैंप में 30 बच्चों को बेसिक आईस हॉकी के लिए चयन किया था। इनमें से 15 बच्चों को गुलमर्ग में होने के वाले राष्ट्रीय आइस हॉकी कैंप में ले जाया जा रहा है। गुलमर्ग में एक जनवरी से 14 जनवरी तक &nbsp;कैंप होगा।&nbsp;</p>

<p>वंही, प्रतिभागी भी गुलबर्ग में होनी वाली राष्ट्रीय आइस हॉकी की प्रतियोगिता को लेकर उत्साहित दिखे। 15 प्रतिभागियों के साथ तीन शिक्षक सोनम छोडन, लोबजंग छोजंम और छविंग दोरजे भी जा रहे है। इस मौके पर आइस स्केटिंग क्लब शिमला के प्रतिनिधि विशेष तौर पर मौजूद रहे।</p>

Samachar First

Recent Posts

स्वच्छ रहेगा घर, नगर व पंचायत तभी तो स्वस्थ रहेगा इंसान: उषा बिरला

  Hamirpur: ग्राम पंचायत दडूही में सोमवार को स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छता पखवाड़ा…

25 mins ago

शहीदों को नमन, शहीद स्मारक पर दी गई श्रद्धांजलि

  Mandi: भूतपूर्व सैनिक लीग मंडी द्वारा सोमवार को मंडी के शहीद स्मारक में 1965…

39 mins ago

आरक्षण पर कुठाराघात, केंद्र सरकार पर प्रेम कौशल का निशाना

  Hamirpur: हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता प्रेम कौशल ने कहा कि दलित वर्ग…

46 mins ago

मंडी में हिमाचल ग्रामीण बैंक कर्मचारियों का विरोध प्रदर्शन, मांगों को लेकर गरजे

  Mandi: हिमाचल ग्रामीण बैंक कर्मचारियों द्वारा विभिन्न मांगों को लेकर सोमवार को हिमाचल प्रदेश…

51 mins ago

कांगड़ा बनेगा वल्चर सेफ जोन, गिद्धों के संरक्षण की पहल

Hamirpur: कांगड़ा जिले में गिद्धों के 506 नए घोंसले मिलने के बाद इसे वल्चर सेफ…

1 hour ago

विक्रमादित्य की चेतावनी: कंगना माफी मांगें, वरना मानहानि का सामना करें

  Shimla: मंडी से सांसद कंगना रनौत के बयान पर मंत्री विक्रमादित्य सिंह पलटवार किया…

4 hours ago