Categories: हिमाचल

शिमला: चैपाल मंडल में वाहनों की आवाजाही के लिए 82 सड़कें बहाल

<p>लोक निर्माण विभाग (साउथ जोन) के मुख्य अभियंता ललित भूषण ने मूसलाधार वर्षा के कारण भूस्खलन से अवरूद्ध कई सड़कों की स्थिति और नुकसान का जायजा लेने के लिए आज शिमला जिला के चैपाल विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत कुपवी क्षेत्र का दौरा किया। उन्होंने कहा कि चैपाल मण्डल में 95 सड़कों में से 82 सड़कें यातायात के लिए खोल दी गई हैं। अन्य 13 सड़कों को दो या तीन दिनों के अंदर बहाल कर दिया जाएगा।</p>

<p>ललित भूषण ने कहा कि चैपाल मण्डल में लोक निर्माण विभाग ने सड़कों और पुलों को लगभग 15 करोड़ रुपये के नुकसान का शुरुआती अनुमान लगाया है। उन्होंने कहा कि लोगों की सुविधा के लिए सड़कों को सुचारू बनाने के लिए पर्याप्त श्रम शक्ति और मशीनरी की व्यवस्था की गई है। मुख्य अभियंता ने शुक्रवार को चैपाल विधानसभा क्षेत्र के नेरवा क्षेत्र का दौरा किया था और विभाग के अधिकारियों को सड़कों को शीघ्र बहाल करने के दिशा-निर्देश जारी किए।</p>

<p>&nbsp;उन्होंने अधिकारियों के साथ फेड़ज तक सड़कों का निरीक्षण किया और कहा कि सैंज-चैपाल से नेरवा-फेड़ज सड़क (70 किलोमीटर) बसों के लिए खोल दी गई है। उन्होंने कहा कि भारी वर्षा से नेरवा बाजार के निकट एक हिस्सा जोखिम भरा है और नेरवा से चार किलोमीटर की दूरी पर स्थित रानाबियार में भारी क्षति हुई है। उन्होंने कहा कि रानाबियार के निकट घरों को अधिक क्षति से बचाने के लिए नाले के तटीकरण का कार्य प्रगति पर है। उन्होंने कहा कि लोक निर्माण विभाग लोगों को आरामदायक यात्रा सुनिश्चित बनाने के लिए दिन-रात कार्य कर रहा है।</p>

<p><img src=”/media/gallery/images/image(4398).jpeg” style=”height:679px; width:540px” /></p>

Samachar First

Recent Posts

जयराम ठाकुर का मुख्यमंत्री पर निशाना, पूरी नहीं होने वाली मुख्यमंत्री की व्यवस्था परिवर्तन की फिल्म

बुधवार को नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने पेंशनर और वरिष्ठ नागरिक कल्याण संघ के साथ…

42 mins ago

सुख सरकार की फिल्म 14 महीने में फ्लॉप, पार्ट टू तो भूल जाए: जयराम ठाकुर

बीजेपी मुद्दों पर लड़ रही चुनाव, ओछी राजनीति कर रही कांग्रेस, कांग्रेस में नेतृत्व और…

45 mins ago

पीएम मोदी ने हस्त शिल्पकारों के कौशल को बढ़ावा दिया : भारद्वाज

भाजपा के कांगड़ा संसदीय क्षेत्र से प्रत्याशी डॉ राजीव भारद्वाज ने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र…

1 hour ago

रारंग स्टेडियम में फोरेस्ट इलेवन बना क्रिकेट चैंपियन

जिला किन्नौर के रारंग में 11 स्टार द्वारा आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में फोरेस्ट इलेवन अकपा…

1 hour ago

हिमाचल की बेटियां भारतीय सेना में बनी लेफ्टिनेंट

हिमाचल के कई जवान देश की सेवा के लिए जहां अलग-अलग सीमाओं पर अपनी सेवाएं…

1 hour ago

12वी पास कंगना के पास 91.50 करोड़ रुपये से ज्यादा संपत्ति

देश की सबसे हॉट सीट बनी हिमाचल के मंडी लोकसभा सीट पर कंगना रनौत ने…

4 hours ago