Categories: हिमाचल

नगर निगम शिमला ने पेश किया 297 करोड़ का बजट

नगर निगम शिमला ने वित्त वर्ष 2019-20 के लिए 297 करोड़ रुपये का बजट पेश किया। इस बार का बजट पिछले बजट से 58 करोड़ रुपये कम है। महापौर कुसुम सदरेट ने अपने बजट भाषण में शहर वासियों को कई नई योजनाएं समर्पित की।

इसमें निगम रसोई सेवा योजना, गौ संरक्षण केंद्र बनाने की प्रस्तावना भी की गई। आगामी राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत नगर निगम में फिर से स्वास्थ्य सेवा प्रयोगशाला का आरंभ किया जाएगा जिसमें बुजुर्ग लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं दी जाएगीं।

निगम ई विधान प्रणाली को शुरू करने पर नगर निगम विचार कर रहा है। अगर ऐसा हो जाता है तो निगम कार्य पेपर लैस हो जाएगा।

निगम ने बजट में घोषणा करते हुए कहा है कि निगम की परिधि में आने वाले सरकारी स्कूलों में 10वीं और 12वीं में प्रदेश स्तर पर जो विद्यार्थि टॉप करेंगे उसे नगर निगम की तरफ से लैपटॉप दिए जाएंगे।

सड़कों, निगम के भवनों, पार्किंग, नाले-नालियों के निर्माण, जल वितरण और सीवरेज लाइन बिछाने, स्ट्रीट लाइट लगवाने, कार्यालय हेतु फर्नीचर एवं सामग्री खरीद के लिए 2390.50 लाख का बजट रखा गया है।

नगर निगम की आय 12174.41 लाख रुपये अनुमानित हैं। नगर निगम शिमला को ग्रीन फीस से 15 करोड़ की आय की संभावना है। इसी तरह से टूटीकंडी पार्किंग से 12 करोड़ की आय का अनुमान लगाया गया है।

नगर निगम अमृत मिशन में पूरी राशि को खर्च नहीं कर पाया। शहरी गरीबों को जो 300 घर देने थे वह भी निगम नहीं दे पाया है। नया टाउन हॉल बनाने की नगर निगम के बजट में बात कही गई है जबकि पुराना टाउन को बचाने में निगम विफल ही हो गया है।

नगर निगम और जल प्रबंधन निगम के अलग होने से इस बार बजट कम पेश हुआ है।

Samachar First

Recent Posts

मतदाताओं को मतदान का संदेश देने के लिए साइकलिंग एक्सपीडिशन स्पीति पहुंची

दुनिया के सबसे ऊंचे पोलिंग बूथ टशीगंग से साइकिल सवार देश के मतदाताओं को मतदान…

1 hour ago

राजनीतिक मंडी में बिके हमीरपुर जिला के तीन विधायक खनन व भू-माफिया: CM

राजनीतिक मंडी में बिके हमीरपुर जिला के तीन विधायक खनन व भू- माफिया : मुख्यमंत्री…

2 hours ago

बैजनाथ सहित अन्य विधानसभा क्षेत्र में सहायक मतदान केन्द्र होंगे स्थापित

विधानसभा क्षेत्र 20-बैजनाथ (अ.जा.) के 99-बड़ाभंगाल और 54-कसौली (अ.जा.) के 27-ढिल़्लों में सहायक मतदान केन्द्र…

2 hours ago

हिमाचल की चारों सीटों पर प्रचंड बहुमत से कमल खिलेगा: BJP

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा द्वारा हिमाचल प्रदेश के नूरपुर, चंबा…

2 hours ago

डीसी ने मुल्थान में प्रभावित क्षेत्र का लिया जायजा, प्रबंधन को दिए निर्देश

उपायुक्त हेमराज बैरवा ने शनिवार को मुल्थान में पन बिजली परियोजना से प्रभावित क्षेत्र का…

2 hours ago

दस साल से रेलवे लाइन का राग ही अलाप रहे अनुराग, मंजूरी तक नहीं दिला पाए : मुख्यमंत्री

नादौन: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने नादौन में पत्रकारों के साथ बातचीत में कहा…

17 hours ago